महोत्सव से मिलता है सद्बावना को बल…मोहले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

tala mahotasav (6)बिलासपुर—मांघी पूर्णिमा पर आयोजित ताला महोत्सव में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  पुन्नुलाल मोहले ने शिरकत किया। खाद्य मंत्री ने कहा कि महोत्सव से एक दूसरे के प्रति सहयोग और सद्भावना को बल मिलता है। कठिनाईयों का सामना करते हुए हमने भगवान रूद्र शिव का दर्शन किया। उनके आशीर्वाद से प्रदेश की तरक्की और आप सब की मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                              खाद्य मंत्री उपस्थित लोगों के सामने क्षेत्र के विकास में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को रखा। स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि मुंगेली जिला प्रदेश का पहला ओडीएफ जिला बन गया है। उन्होने बताया कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन को मिल रहा है। प्रदेश तेजी के साथ तरक्की कर रहा है।

                         उपस्थित लोगों को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि माघी पूर्णिमा पर शिवरीनारायण, रतनपुर से लेकर राजिम कुंभ, ताला और विभिन्न एतिहासिक स्थलों पर मेला भरता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मेले को महोत्सव का रूप दिया है। जहां विभिन्न प्रकार की विकास प्रदर्शनी लगायी जाती हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। कलाकारों को कला प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। मेले में दूर-दूर से लोग उत्साह और उमंग के साथ आते हैं।

              धरमलाल कौशिक ने कहा कि भगवान रूद्र शिव के आशीर्वाद से ताला और आसपास के क्षेत्र का विकास लगातार हो रहा है। इस दौरान मंचस्थ अतिथियों ने कलाकारों का सम्मान किया ।

close