रमन बोले कल्लूरी बेहतरीन खिलाड़ी,अभी आराम की जरूरत

Shri Mi

IMG_20170212_195519_945मुंगेली(आकाशदत्त मिश्रा)।मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव में प्रगति और महाआवास मेला के कार्यक्रम में रविवार को प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह पहुचे और मुंगेली जिले के लिए लगभग 31 करोड़ के विकास कार्यो का पिटारा खोलते हुए बस् स्टैंड, खेल मैदान,बिजली पावर सब स्टेशन का लोकापर्ण किया साथ ही प्रधानमन्त्री द्वारा जारी की गयी आवास योजना का श्री गणेश किया।वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हितग्राहियों से सीधी बात करते हुए सीएम ने हितग्राही महिला को योजना की पूरी जानकारी डिजिटल तरीके से दी और आवास बन जाने के बाद चाय पीने आने का वायदा भी किया। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना, सौर सुजला योजना, डिजिटल इंडिया,स्वछ भारत अभियान पर मुंगेली जिला प्रशसन की पीठ थपथपाई और देश में पहले खुले में शौच मुक्त जिला होने की बात कहते हुए अपने राज्य सरकार के प्रयासो और सफलताओं को जनता के समक्ष पेश किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     मुख्यमंत्री ने बताया कि आवास योजना के तहत कुल 9000 मकान बनाये जाने है जिनकी लागत 1 लाख 40 हजार रूपये होगी।डॉ रमन ने कहा कि सौर सुजला योजना में ऐसे ग्रामीण इलाके जहाँ बिजली नहीं पहुचाई जा सकी है उन क्षेत्रों के लिए कुल 51 हजार पम्प लगाये जायेंगे जो की सौर ऊर्जा से संचालित होंगे।वहीँ उज्ज्वला योजना में 35 लाख परिवारों को गैस सिलेंडर कनेक्शन सिर्फ 200 रुपयों में उपलब्ध कराए जाएंगे।

                            भाषण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यो में सरगांव चौकी को थाने में तब्दील करने और पथरिया रजिस्ट्री कार्यालय शुरू करने और मंगल भवनों की मांग को प्रमुखता दी जिसे मुख्य मंत्री रमन सिंह ने मंच से तत्काल मंजूरी दे दी।मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के अनुसार नए बने 9 जिलों में मुंगेली विकास की पटरी पर सबसे आगे है और ये उनकी कल्पना से भी परे है।

                            पत्रकारों द्वारा आइजी कल्लूरी पर प्रश्न करने पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने उनकी खिलाडी से तुलना करते हुए कहा कि जिस खिलाड़ी को चोट लगती है तो उसे आराम दिया जाता है वे हमारे बेहतरीन खिलाड़ी है उन्होंने प्रदेश के लिए बहुत जिम्मेदारी के साथ काम किया है और वे मैदान में फिर आएंगे,फिलहाल उन्हें आराम की जरूरत है।

                     इस मौके पर नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री अमर अग्रवाल, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री पुन्नूलाल मोहले, संसदीय सचिव तोखन साहू और राजू सिंह क्षत्री, लोकसभा सांसद लखन लाल साहू, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, जिला पंचायत मुंगेली की अध्यक्ष कृष्णा बघेल, लोरमी जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा ठाकुर, पथरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष शशि साहू, सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष इंदिरा साहू, पथरिया नगर पंचायत अध्यक्ष कंुजदेवी कर्मकार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, किसान, मजदूर और आम नागरिक उपस्थित थे। विशाल जनसभा को खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले और लोकसभा सांसद लखनलाल साहू ने भी सम्बोधित किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close