महामाया नगरी में जुंटेंगे प्रदेश भाजपा युवा दिग्गज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG-20170215-WA0028बिलासपुर— भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 25 और 26 फरवरी को रतनपुर में होगी। युवा मोर्चा जिला पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय में बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति को अंतिम रूप दिया।

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजूनारायण सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों को बताया कि दो दिवसीय बैठक को टीम का गठन किया जाना है। पदाधिकारियों को आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, पंजीयन व्यवस्था, नगर सजावट व्यवस्था, मंच बैठक व्यवस्था को मिलकर बेहतर बनाना है। अतिथि सत्कार व्यवस्था, प्रदर्शनी और एलईडी प्रोजेक्टर प्रभारी समेत सभी प्रकार की व्यवस्था के लिए टीम का गठन किया जाएगा। सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के निर्देश पर प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यसमिति की बैठक अलग-अलग जिलों में आयोजित होना है। इसी क्रम में महामाया नगरी रतनपुर में भाजयुमो की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

                    भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि 25 और 26 फरवरी को भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजन गर्व की बात है। बैठक में छत्तीसगढ़ भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महामंत्री शामिल होंगे। बैठक का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने किया। आभार महामंत्री लोकेशधर दीवान ने किया।
        बैठक में जिला भाजपा महामंत्री रामदेव कुमावत, राजेश तम्बोली, सुनीता मानिकपुरी, सुशांत शुक्ला, बबलु कश्यप, प्रणव शर्मा, राहुल मुगल, राजू ठाकुर, विष्णु सोनी, दुर्गेश पाण्डेय, विनय अवस्थी, अनमोल झा, ऋषभ चतुर्वेदी, हरि गुरूंग, प्रकाश यादव, संतोष सोनकर, विभा नहरेल सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
close