एसीबी छापाः किसान बैंक का करोड़पति कर्मचारी..तम्बोली और गुप्ता के घर अकूत संपत्ति

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

IMG-20170216-WA0006 IMG-20170216-WA0009  बिलासपुर— नए साल में पहली बार एसीबी ने प्रदेश स्तर पर छापामार कार्रवाई की है। प्रदेश में सात जिलों के 9 अधिकारियों  15 ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान अकूत संपत्ति मिली है। जो अभी तक की कार्रवाई में सबसे बड़ी सफलता है। छापामार कार्रवाई में गरीब किसानों के बैंक का नोडल अधिकारी सबसे बड़ा आसामी निकला। श्रवण सिंह के पास हाइवा,ट्रेलर होने की जानकारी मिली है। कुछ एक जगह तो सोने की ईंट मिले है। दंतेवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी के घर से आठ लाख रूपए नगद के अलावा भारी मात्रा में जेवरात मिले हैं। छापामार कार्रवाई में कमोबेश सभी ठिकानों में जमीन होने की जानकारी है। कार्रवाई अभी भी चल रही है। बिलासपुर में चार ठिकानों पर एसीबी की टीम सुबह 6 बजे से काम कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सुंभाष गंजीर

                   एसीबी रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष गंजीर के घर से छापामार कार्रवाई में करीब 8 लाख 71 हजार रूपए से अधिक नगद मिले हैं। जिला शिक्षा अधिकारी के तीन मकान की जानकारी वृंदावन कलाोनी,धनपूंंजी और धरमपुरा में मिली है। मकानों की कीमत करीब 1.50 करोड़ बतायी जा रही है। जमीन के 40 दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। डीईओ के घर से पचास तोला सोना और आभूषण भी मिले हैं। फिलहाल आभूषण का आकलन किया जा रहा है।

अविनाश गुंजाल

            सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा अविनाश गुंजाल के शंकरनगर रायपुर ठिकाने से दो मकान और जमीन के कागजात मिले हैं। जिसकी कीमत करीब 1.50 करो़ड है। कमलविहार में पचास हजार वर्गफीट की जमीन है। गांव पचेड़ा और  चटौद में पांच हेक्टेयर का फार्म हाउस है। धमना नागपुर में 10 हेक्टेयर जमीन और पाच हजार वर्गफिट जमीन के दस्तावेज मिले हैं। आनंदम वर्ड सिंटी में दो प्लाट होने के दस्तावेज की जानकारी मिली है। जिसकी कीमत करोंडों रूपए में है।

 IMG-20170216-WA0012के.एस.चन्द्रा

          एसीबी टीम ने कोरबा लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन अभियन्ता के.एस.चन्द्रा के ठिकाने पर भी छापा मारा है। छापामार कार्रवाई में बिलासपुर के रामा लाइफ सिटी में 60 लाख रूपए के मकान होना पाया गया है। साढ़े छःएकड़ जमीन होने के दस्तावेज भी मिले हैं। जांजगीर सुगदा गांव में पत्नी के नाम 25 एकड़ जमीन की जानकारी मिली है। आधे एकड़ के फार्म हाउस में स्वीमिंग पुल होने की बात सामने आयी है। डेढ़ किलो चांदी  और 315 बोर की लायसेंसी पिस्टल और कारतूस मिला है।

एम.एल.पाण्डे

          समाज कल्याण विभाग रायुपर एडिश्नल डायरेक्टर एम.एल चन्द्रा के ठिकाने से एसीबी को सबसे बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार पाण्डेय का 4800 वर्गफी में अग्रोहा कालीन रायपुर में आलीशान मकान है। दो प्लाट बेटों के नाम है। एक प्लान पत्नी के नाम पर है। कोटा में दस हजार वर्गफिट में दो मंजिला मकान है। जिसमें स्कूल का संचालन होता है। दुर्ग आदर्श नगर में पत्नी के नाम दो मंजिला मकान में डीपीएस स्कूल चलता है। डभरा जिला दुर्ग पाटन में 23 एकड़ जमी के दस्तावेज मिले हैं। मुंबई,पुणे, करई जगहों में करोड़ों की संपत्ति निवेश की जानकारी मिली है। एसीबी के अनुसार पाण्डेय के पास करीब तीन लाख नगद,एसबीआई के 15,यूनियन बैंक के 6 सेन्ट्रल बैंक का एक,आईडीबीआई के 6 खातें हैं। बैंको में एक करोड़ से अधिक राशि है। आभूषण की जांच चल रही है।

प्रदीप कुमार गुप्ताIMG-20170216-WA0007

 बिलासुपर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता के साई परिसर ठिकाने  एसीबी ने छापा मारा। टीम को हाईकोर्ट के सामने डुप्लेक्स मकान की जानकारी मिली है। जिसकी कीमत करीब 80 लाख रूपए है। होंडा एमेजा कीमत 8 लाख रूपए। डेढ़ लाख की बुलेट,एक लाख 19 हजार का सोना,ढाई किलो चांदी, 20 लाख रूपए का 12 सौ वर्गफिट का प्लाट की जानकारी मिली है। टीम ने गुप्ता के पास से मंगला में 15 लाख रूपए का प्लाट, 349 वर्ग फिट 25 लाख रुपए का एक दुकान,रायपुर में 35 लाख का टू बीएचके प्लैट का दस्तावेज बरामद किया है। गुपात के  दो बैंक लाकर भी हैं।

रामेश्वर साहू

               कोरिया फारेस्ट एसडीओ रामेश्वर साहू ने रायपुर सुन्दर नगर और बैकुंठपुर में दामाद और बेटी के नाम आवास खरीदा है। सुयाविहार भिलाई में एसीबी की कार्रवाई चल रही है। 61 हजार रूपए नगद के अलावा एसबीआई में पांच खाता है। सूर्याविहार और म़ॉडल टाउन में एक करोड़ बीस लाख का 2 फ्लैट है। चार लाख की पालिसी, चार लाख बैंक बचत,करीब चौदह लाख नगद मिला है। साहू ने पुणे में निवेश किया है। रायपुर स्थित घर में चालिस डिब्बे ज्वैलररी, बैंकुुठपुर सरकारी आवास में ज्वैलरी के 12 डिब्बे खाली मिले हैं।

IMG-20170216-WA0008ए.के.तम्बोली

 बिलासपुर में पदस्थ सहायक खाद्य अधिकारी आनंद कुमार तम्बोली के ठिकाने से एसीबी को नगद दो लाख सत्तर हजार,आठ लाख का सोना,उरला में तीन फैक्ट्री, नई राजधानी में 6500 वर्गफीट जमीन,बैमेतरा में बचपन प्ले स्कूल,एक वैगन आर,एक रिया और टू सीटर बस,एक इको कार जिसकी कीमत 80 लाख रूपए है की जानकारी मिली है। मिले दस्तावेजों के अनुसार उरला में जमीन है।

श्रवण सिंह

          जांजगीर  काआपरेटिव बैंक नोडल अधिकारी के ठिकाने से एसीबी को बेहिसाब संपत्ति मिली है। जानकारी के अनुसार श्रवण  सिंह अपने रिश्तेदारों,पत्नी,बेटा,भतीजों के नाम जमीन खरीदा है। रेड में नगद 46 हजार करीब पांच कीमती जमीनों के दस्तावेज मिले हैं। सोने चांदी के कीमतो का अभी तक आंकलन नहीं किया गया है। श्रवण सिंह के पास तीन दस चक्का ट्रक,हाइवा,लक्सरी गाड़ियां है। रायपुर में दो मकान होने की जानकारी मिली है।

close