स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ यूथ कांग्रेस का धरना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170216-WA1071बिलासपुर—-युवा कांग्रेस नेताओं ने नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। स्वास्थ विभाग के खिलाफ जमकर भाषण और नारेबाजी की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने युवा कांग्रेसियों का समर्थन किया। स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ही प्रदेश सरकार की रीति और नीति पर निशाना साधा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           युवा कांग्रेसियो ने कहा कि कवर्धा में बीते नौ माह के दौरान 500 नवजात शिशुओं की कुपोषण से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की कमोबेश सभी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। कांकेर के कोइलीबेड़ा में मानवता शर्मसार हुई है। एम्बुलेंस नहीं मिलने के बाद शव को खाट से 7 किलोमीटर दूर घर तक पहुचाया गया।

       कांग्रेस की यूथ टीम ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। अस्पतालों में अराजकता की स्थिति है। डाक्टर से लेकर अदना से कर्मचारी भी मरीजों और पीड़ितों की नहीं सुनता है। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को जिला कांग्रेस कमेटी के नेता राजेन्द्र शुक्ला,राजेश पाण्डेय,शेख नजरूद्दीन,शैलेन्द्र जायसवाल,महेश दुबे, पंकज सिंह,जफर अली,स्वप्निल शुक्ला समेत कई लोगों ने संबोधित किया।

               धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, प्रदेश सचिव लक्ष्मीनाथ साहू, जिला अध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री, जिला उपाध्यक्ष आशीष गोयल, अशोक राजवाल, लक्ष्मीनाथ साहू,संजय भास्कर, जिला महासचिव गौरव दुबे, हीरा यादव, सचिव सत्यनारायण सर्वे, शंकर यादव, शेरू असलम, बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष शिवा नायडू, उपाध्यक्ष अमित दुबे, बेलतरा विधानसभा उपाध्यक्ष आशिक खान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष तन्मीत छाबड़ा, राष्ट्रिय प्रतिनिधि अमितेश राय, राजू सूर्यवंशी, सोनू  समेत काफी संख्या में युवा कांग्रेसी मौजूद थे।

Share This Article
close