हिरासत में बृद्ध से लूटपाट के आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170218-WA0312बिलासपुर—बीती रात जोनल रेलवे स्टेशन के एटीएम से रूपया निकालकर गिन रहे एक वृद को शरारती तत्वों ने लूट लिया। मामले की शिकायत बृद्ध ने तोरवा थाने में की। पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने अपराध कबूल भी कर लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों में एक नाबालिग है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  बीती रात जोन स्टेशन बिलासपुर एटीएम से रूपया निकालने के बाद एक बृद्ध लूट का शिकार हो गया। पीड़ित का नाम विनोद अरोरा है। घटना के बाद विनोद अरोरा ने तोरवा थाने में शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

                          पुलिस जानकारी के अनुसार विनोद अरोरा उम्र 68 साल प्लेटफार्म नंबर 4 के एटीएम से 9 हजार रुपए रूपए निकाला। रूपया निकालने के बाद जब नोट गिन रहे थे। ठीक उसी समय एटीएम के के पास घात लगातार बैठे युवकों ने झपटा मारा और रूपया  लेकर फरार हो गए।

             तोरवा पुलिस के अनुसार मो. फारुक, करण पटेल और प्रेमलाल तीनो ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मिलने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी ने तीनों को अलसुबह धरदबोचा। आरोपियों के पास से नगद 6300 रुपए भी बरामद हुए है। मामले को विवेचना में लेकर लूट का अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article
close