छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी एथलेटिक्स अकादमी-डॉ. रमन

Shri Mi
4 Min Read

rpr_half_mरायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार को नया रायपुर में हुए राज्य स्तरीय हाफ मैराथन में उमड़े जनसैलाब और लोगों के उत्साह को देखते हुए प्रदेश में एथलेटिक्स अकादमी जल्द शुरू करने की घोषणा की है।सीएम ने 21 किलो मीटर, 10 किलो मीटर, 5 किलो मीटर और एक किलो मीटर के हाफ मैराथन का शुभारंभ करने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की। यह आयोजन प्रदेश सरकार के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री विजय गोयल ने हाफ मैराथन के शानदार और सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।गोयल ने छत्तीसगढ़ के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में जल्द खोलने का ऐलान किया और कहा कि इसमें निदेशक स्तर के अधिकारी पदस्थ किए जाएंगे।वर्तमान में छत्तीसगढ़ को खेलों से संबंधित विषयों के लिए प्राधिकरण के भोपाल कार्यालय से सम्पर्क करना पड़ता है।छत्तीसगढ़ को अलग से यह क्षेत्रीय कार्यालय मिलेगा।गोयल ने कहा कि नया रायपुर में हाफ मैराथन की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा बहुत जल्द राष्ट्रीय मैराथन दिवस मनाने की शुरूआत की जाएगी।उन्होंने कहा-हम सब की यह मंशा है कि राष्ट्रीय मैराथन दिवस जब आयोजित हो, तब देश के लोग अपने गांव, अपने शहर, अपने गली-मोहल्लों में, स्वच्छता के लिए, स्वास्थ्य के लिए, डिजिटल भारत के लिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ मिलकर खूब दौड़ें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    डॉ. रमन सिंह ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय हाफ मैराथन का यह पहला आयोजन था। इसमें राज्य के हजारों लोगों के साथ देश के विभिन्न राज्यों के धावक भी शामिल हुए। उनके अलावा छह देशों के लोगों ने भी इस मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। इसके फलस्वरूप राज्य स्तरीय होते हुए भी मैराथन का स्वरूप राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हो गया। नया रायपुर कोे स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना भी आयोजन का उद्देश्य था। विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 15 हजार लोगों ने आज के हाफ मैराथन दौड़ में भागीदारी दिखाई। तीन साल के नन्हें बच्चे और 80 साल के बुजुर्ग भी इसमें शामिल हुए। इससे यह साबित हो गया कि दौडने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती।

                                          दिव्यांग युवाओं और दिव्यांग बच्चों के लिए भी हाफ मैराथन का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अन्य खेलों की स्थिति काफी अच्छी और संतोषजनक है, लेकिन आज के इस हाफ मैराथन में हजारों की संख्या में शामिल होकर लोगों ने भारी उत्साह के साथ शामिल होकर एथलेटिक्स के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाई है। इसे देखते हुए बहुत जल्द छत्तीसगढ़ में एथलेटिक्स अकादमी की स्थापना की जायेगी। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अगले साल भी यह आयोजन किया जाएगा, जिसमें हमारा लक्ष्य होगा कि कम से कम 40 हजार लोग यहां एक साथ दौड़ें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close