हाफ मैराथनःसुदर्शिनी बोरा का शानदार प्रदर्शन…सीएम ने दी बधाई

BHASKAR MISHRA

IMG-20170219-WA0802रायपुर—10-14 वर्ष के बच्चों के समूह में सुदर्शनी बोरा ने पांच किलोमीटर के अंंतर्राष्ट्रीय हाफ मैराथन दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया है। सुदर्शिनी बोरा रायपुर स्थित डीपीएस में छठवीं कक्षा की छात्रा हैं। खेल एवं युवा कल्याण मत्रालय विभाग, बिलासपुर के पूर्व संभागायुक्त सोनमणि बोरा और रेलवे मंडल रायपुर में पदस्थ दर्शनीता बोरा अहलुवालिया की बेटी हैं।सुदर्शिनी बोरा को शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंंह ने बधाई और पन्द्रह हजार का चेक दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हाफ मैराथन 10-14 वर्ष के समूह में सुदर्शिनी बोरा ने पांच किलोमीटर की दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया है। सुदर्शिनी ने माता पिता के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। सुदर्शिनी बोरा ने सफलता का श्रेय माता पिता,शिक्षक और दोस्तों को दिया है।

                         सुदर्शिनी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हाफ मैराथन दौड़ का हिस्सा बनकर वह बहुत खुश हैं। इससे कहीं ज्यादा खुशी अपने प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर है। प्रतियोगिता में देश दुनिया के नामचीन एथलिटों ने भाग लिया। उन्हें करीब से देखने और समझने का मौका मिला। इस दौरान मैने रोमांच भी महसूस किया।

                     मालूम हो कि सुदर्शिनी बोरा ने अपने स्कूल में लम्बी दूरी की दौड़ में विशेष स्थान बनाया है। स्कूल स्तर पर आयोजित लम्बी रेस की कई प्रतियोगिताओं को ना केवल जीता बल्कि रिकार्ड भी बनाया है। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करने वाली सुदर्शिनी बोरा को पुरस्कार वितरण के दौरान केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल और मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिह ने उज्जवल भविष्य की शुभकामानाएं दी हैं।

close