प्रशासन से कांग्रेसियों ने मांगा किसानों का हक

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20170228140228बिलासपुर—प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नही मिलने से नाराज बेलतरा विधानसभा के सैकड़ों किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इसके पहले किसानों ने कांग्रेस के बैनर तले रैली निकालकर सरकार केे खिलाफ नारेबाजी की। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला और अजय सिंह की अगुवाई में किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम कुंजाम को राष्ट्रपति के नाम शिकायत पत्र भी दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता और किसानों की अधिकारियों से जमकर बहस भी हुई। लोकसुराज अभियान की व्यवस्था को लेकर भी आक्रोश जाहिर किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 किसान कांग्रेस के बैनर तले बेलतरा के सैकड़ों किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर फसल बीमा की मांग की है। कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आकाल के चलते फसल चौपट हो गयी। किसानों ने सरकार के निर्देश पर ईफको टोकिया बीमा कम्पनी से बीमा कराया। फसल बरबाद होने के बाद बीमा को तत्काल दिया जाना चाहिए था। लेकिन आज तक किसी भी किसान को बीमा राशि नहीं मिली। आकाल से परेशान किसानों को अब केवल बीमा राशि का ही सहारा है। लेकिन ईफको टोकिया बीमा कम्पनी की नीयत में खोट है। बीमा राशि के लिए आजकल कर घुमाया जा रहा है। किसान परेशान हैं। राजेन्द्र ने कहा कि इससे जाहिर होता है कि सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है। उसे केवल बीमा कंपनियों की हितों का विशेष ख्याल है।IMG20170228141040

                सिटी मजिस्ट्रेट लकरा और अतिरिक्त कलेक्टर कुंजाम से कांग्रेस नेता अजय सिंह ने बताया कि किसानों ने कुछ दिन पहले ही फसल बीमा राशि की मांग की थी। लेकिन किसानों की मांग को शासन ने गंभीरता से नहीं लिया। बीमा राशि नहीं मिलने से बेलतरा क्षेत्र के करीब 30 हजार किसान कर्जदारों से परेशान हैं।बावजूद इसके किसानों के हितों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। यदि सरकार का यही रूख रहा तो एक बार फिर किसान आत्महत्या को मजबूर होगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

           किसान कांग्रेस नेता सुनील शुक्ला ने बताया कि कंपनी को लाभ पहुंचाने किसानों पर दबाव बनाकर बीमा कराया गया। जब रूपए देने की बारी आयी तो किसानों से बैंक का चक्कर कटवाया जा रहा है।

                                 कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला,अजय सिंह,भुवनेश्वर यादव, अनिल सिंह चौहान ने अतिरिक्त कलेक्टर कुंजाम को बताया कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में हजारों लोगों के नाम राशन कार्ड से काट दिये गए हैं। परेशान गरीब जनता सामने रोजी रोटी की संकट है। बावजूद इसके सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। कांग्रेसियों ने सरकार पर ठुलमुल नीति का भी आरोप लगाया।

              कांग्रेसियों ने लोकसुराज अभियान की व्यवस्था पर आक्रोश जाहिर किया। नेताओं ने बताया कि पेटियों में डाले जाने वाले आवेदनों की भी पावती मिलनी चाहिए।

close