सुनील सिंह SECR के नए जीएम

Shri Mi
2 Min Read

IMG_20170228_213730_150बिलासपुर।सुनील सिंह सोईं ने मंगलबार को महाप्रबंधक,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का पदभार ग्रहण किया। सुनील सिंह सोईं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक नियुक्त किए गए हैं।महाप्रबंधक का कार्यभार संभालने से पहले सुनील सिंह अपर महाप्रबंधक,हुबबाली ,दक्षिण मध्य रेलवे के रूप में कार्यरत थे।सुनील सिंह सोईं का जन्म 22 अप्रैल 1959 को जयपुर राजस्थान में हुआ और उन्होने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से विधुत इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।सुनील सिंह ने भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा की शुरुआत अप्रैल 1982 में की।रेलवे सेवा से जुड़ने के पूर्व 1980 से 1982 के बीच भारत हैवी इलिक्ट्रिकल्स लिमिटेड के साथ भी कार्य किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     सुनील सिंह वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता रतलाम,मुम्बई सेंट्रल , पश्चिम रेलवे , उप मुख्य विधुत इंजीनियर (निर्माण,लोको परिचालन),चर्चगेट पश्चिम रेलवे,मुख्य कारखाना प्रबंधक,विदूयत मल्टीपल यूनिट पीओएच वर्कशॉप,महालक्ष्मी पश्चिम रेलवे,मुख्य परियोजना प्रबंधक(रेल विद्युतीकरण)भुबनेश्वर,अपर मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर,मंडल रेल प्रबंधक नांदेड़,मुख्य विधुत अभियंता (निर्माण,विधुत वित्तरण,विधुत सामान्य सेवा) सिकंदरवाद , दक्षिण मध्य रेलवे,मुख्य विधुत अभियंता हुबबाली,दक्षिण पश्चिम रेलवे मे रहें हैं ।

                            सोईं ने ई.एम.यू. मरम्मत और अनुरक्षण विषय पर यूके में प्रशिक्षण भी लिया है और अप्रैल 2010 में दक्षिण कोरिया में सार्क राष्ट्रों द्वारा आयोजित रेल नीति एवं प्रबंधन के पाठ्यक्रम में भी उपस्थित हुए साथ ही 2006 में भारतीय रेल विधुत प्रशिक्षण संस्थान नासिक में भी 8 सप्ताह का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण लिया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close