बिलासपुर—केरल में राष्ट्रवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ आज राष्ट्रीय सुरक्षा मंच के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। नेहरू चौक पर आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत किया। धरना प्रदर्शन के दौरान सभी वक्ताओं ने वामपंथी विचारधारा को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया।
कार्यक्रम को स्वय सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भी शिरकत किया। उन्होने केरल में माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विचारधारा की निंदा की। संघ और राष्ट्रवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की हत्या पर दुख जाहिर किया। धरम ने कहा कि इस प्रकार की घटना देश और लोकतंत्र दोनों के लिए घातक है।
कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजा पांडेय, रामदेव कुमावत, वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत कोन्हेर समेत आरएसएस के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने घटना की निंदा करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था देखने को मिली।