धरम बोले स्मार्ट बजट से मिलेगी राज्य के विकास को गति

Shri Mi
3 Min Read

DLK4रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को स्मार्ट बजट पेश करने के लिए बधाई दी है।कौशिक ने कहा कि सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय व एकात्म मानववाद की झलक इस बजट में देखने को मिल रही है।धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारत की आत्मा गावों में बसती है इसी कारण पिछले बजट की तुलना में 26 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10433 करोड़ का कृषि बजट प्रस्तुत किया गया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वच्छ भारत योजना को मूर्त रूप देने प्रदेश मेंं 1000 करोड़ की बजट राशि का प्रावधान किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                प्रदेश के नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य की चिंता करते हुए स्मार्ट कार्ड की राशि को 50 हजार करने का निर्णय भी स्वागत योग्य है।बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा विकास को सुगम बनाने विशेषकर आदिवासी क्षेत्र में 10 हजार करोड़ की सड़के बनाने का लक्ष्य रखा है जो छत्तीसगढ़ देश के नक्से में एक अलग पहचान देगा बजट में डॉ. रमन सिंह पं. दीनदयाल ने अन्त्योदय की धारना को बजट का आधार बनाया जो प्रशसनीय है और दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

                              भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवरतन शर्मा, भूपेन्द्र सवन्नी, सच्चिदानंद उपासने, श्रीचंद सुंदरानी व संजय श्रीवास्तव ने इसका स्वागत करते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने वाला बजट बताया और कहा कि आने वाले वर्षों में रेल नेटवर्क प्रदेश में दुगुना करने का लक्ष्य प्रशंसा योग्य है। हाथकरघा विकास तथा पंचायत ग्रामीण विकास के लिए प्रावधान करके डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना के क्षेत्र को मजबूत करने वाला बजट प्रस्तुत किया है जो स्वागत योग्य है।

                               भाजपा  युवामोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने इस बजट का स्वागत करते हुए कहा कि 45 लाख युवाओं की नि:शुल्क स्मार्ट फोन, सर्व शिक्षा अभियान हेतु 1500 करोड़, लैपटॉप-टेबलेट हेतु 80 करोड़, सुकमा, बीजापुर, नया रायपुर में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के साथ 9 नवोदय विद्यालय की घोषणा की है जो इन क्षेत्रों में स्कूल शिक्षा बेहतर होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close