निगम निविदा का ग्रामीणों के साथ मंच का विरोध

BHASKAR MISHRA

IMG20170306131326बिलासपुर—पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर आज सर्वदलीय नागरिक एकता मंच के पदाधिकारियों ने रैली के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। जिला प्रशासन से मस्तुरी जयरामनगर,तिफरा,राजकिशोर नगर समेत अन्य आबादी जगहों में शराब की अवैध बिक्री और दुकान बंद करने को कहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               सर्वदलीय एकता मंच के बैनर तले महिला और पुरूषों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शराबबंदी की मांंग की। मंच के नेता अजय सिंह ने बताया कि  मस्तुरी और जयरामनगर के बाजार में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। महिलाओं को रोजाना अपमान का घूंट पीना पड़ रहा है। जबकि साप्ताहिक बाजार से कुछ दूर  स्कूल भी है।लेकिन लाज शर्म बेचकर कोचिया लोग शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से कर रहे हैं।

                      कई बार शिकायत के बाद भी आबकारी अमला कोचियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता। यदि शराब की खुलेआम बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान किसी प्रकार का हादसा होता है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

राजकिशोरनगर वासियों का विरोध

                सर्वदलीय एकता मंच के बैनर तले अजय सिंह,संध्या तिवारी और लिंगियाडीह सरंपच ने राजकिशोर नगर स्थित शक्ति चौक में शराब दुकान बनाए जाने का भी विरोध किया है। सिटी मजिस्ट्रेट को अजय सिंह और अनिल राठौर ने बताया कि हाल ही में शक्ति चौक के पास देशी और विदेशी मदिरा दुकान खोलने निगम ने निविदा जारी किया है। जिसका राजकिशोरनगरवासी विरोध करते हैं।

                          अजय और अनिल सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि राजकिशोर नगर पूर्व बीडीए का सबसे बड़ा रिहायशी क्षेत्र है। यहां सभी धर्म और वर्ग के लोगों का निवास है।  नगर को पूर्व नियोजित तरीके से बसाया गया है। लेकिन प्लान में कही भी शराब दुकान खोलने की बात नहीं की गयी है। बावजूद इसके नगर निगम ने निविदा जारी कर शक्ति चौक में देशी विदेशी मदिरा दुकान खोलने का एलान किया है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

                              मंच के नेताओं ने बताया कि प्रस्तावित क्षेत्र के आस पास मंदिर मजस्दि ,गिरिजाघर समेत आस्था के कई केन्द्र है। पास में ही स्कूल और निगम का क्षेत्रिय कार्यालय  है। बावजूद इसके शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव समझ से परे है। अनिल राठौर ने जिला प्रशासन को लिखित विरोध करते हुए कहा कि हम लोग चाहते हैं कि राजकिशार नगर क्षेत्र में प्रस्तावित दुकान नहीं खुलने दिया जाए।

close