आर्थिक बदहाली की ओर ले जाएगा बजट– AAP

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

sadak_aapबिलासपुर—आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट को दिशाहीन, यवाओं और किसानों का विरोधी बताया है। आम आदमी पार्टी के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के लिए नहीं बल्कि भाजपा के लिए बजट पेश किया है। किसानों और जरूरतमंदों को सरकार ने झुनझुना थमाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         आमआदमी पार्टी ने बजट को दिशाहीन बताया है। आप नेताओं के अनुसार बजट दिशाहीन है। यवाओं और किसानों को सरकार ने झुनझुना थमाया है। डॉ रमन सिंह का बजट विकास का ना होकर केवल चुनाव के लिए को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जिसकी बड़ी कीमत प्रदेश को आर्थिक अवनति के रूप में चुकानी होगी।

                                            बजट आम आदमी के हिसाब से नहीं बल्कि पर कॉर्पोरेट के हिसाब से बनाया गया है। स्मार्ट फोन बांटना चुनावी हथकंडा है।  जिसका फायदा आम आदमी को कम कंपनी विशेष को ज्यादा होना है। आम आदमी पार्टी ने डा॰ रमन सिंह से पूछा कि क्या मुफ्त स्मार्ट फोन के साथ मुफ्त नेटवर्क भी देने की योजना बना रहे हैं। प्रदेश के नवयुवकों के लिए रोजगार सृजन की क्या योजना है। आई टी सेक्टर में करोड़ों नौकरियों की बात सिर्फ हवा हवाई है। धरातल पर इसका असर कब दिखाई देगा। कब प्रदेश का युवा पलायन की त्रासदी झेलने से बचेगा? बजट में इस बारे में कोई चर्चा नहीं है।

नागेश बछोर,जसबीर सिंह और नीलोत्पल शुक्ला ने बताया कि किसान हमेशा की तरह एक बार फिर निराश हुआ है। धान के समर्थन मूल्य के लिए केंद्र सरकार का मुंह ताकने वाले मुख्यमंत्री ने बोनस और समर्थन मूल्य पर कुछ नहीं कहा। जबकि चुनाव के समय किसानों को भाजपा नेताओं ने आश्वासन दिया था।

              आप नेताओं ने कहा कि बजट ने ऋण का बोझ बढ़ाया है। रमन सरकार धीरे धीरे पूरे प्रदेश को आर्थिक रूप से खोखला कर रही है। चरण पादुका जैसी योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बजाय भ्रष्टाचार रोकने के सरकार ने इन योजनाओं में और अधिक धन झोंकने का एलान किया है। इससे जाहिर होता है कि सरकार न केवल अदूरदर्शी है बल्कि दिशाहीन भी है। दरअसल बजट विकास की बात दूर बल्कि प्रदेश को आर्थिक बदहाली की ओर ले जाने वाला है।

close