विधानसभा घेराव करेगी जोगी की महिला सेना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

jcj_bspरायपुर—जनता कांगेस महिला विंग महिला दिवस पर विधानसभा का घेराव करेगी। विधानसभा घेराव प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर किया जाएगा। जनता कांग्रेस, छत्तीसगढ़ (जे) प्रवक्ता ने बताया कि 8 मार्च महिला दिवस पर पार्टी के महिला विंग का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी करेंगे। इसके पहले पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर सुबह 11 बजे रायपुर स्थित मंडी गेट में एक विशाल सभा को  संबोधित कर राज्य सरकार से तत्काल शराबबंदी की मांग करेगें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   सुब्रत डे ने बताया कि आमसभा के बाद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता विधानसभा की तरफ रवाना होंगे। रैली में अध्यक्ष अजीत जोगी, विधायक अमित जोगी, आर.के. राय, सियाराम कौशिक, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह, पूर्व विधायक विधान मिश्रा, परेश बागबहारा, हृदयराम राठिया, अन्तुराम कश्यप, महिला सशक्तिकरण विंग अध्यक्ष वाणी राव विशेष रूप से रैली में शामिल होंगे।

                 डे ने बताया कि विधानसभा घेराव की रैली में युवा विंग अध्यक्ष विनोद तिवारी, महिला विंग अध्यक्ष रीति देशलहरा, शहजादी कुरैशी, संस्कृति विभाग अध्यक्ष सीमा कौशिक समेत सभी विभागों के अध्यक्ष कार्यकर्ता रैली में शिरकत करेंगे।

             डे के हवाले अजीत जोगी ने बताया कि प्रदेश महिलाओं पर बढ़ते यौन अपराध, बलात्कार, सड़कों में बढ़ती दुर्घटनायें और उससे हो रही मौत के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार है। पिछले 13 सालों में प्रदेश में अपराध का ग्राफ जिस तरह बढ़ा है वह दिल दहला देने के लिए काफी है। इसके लिए सरकार की नीति और शराब जिम्मेदार है।

                 जोगी ने कहा कि सरकार की शराब नीति हर हाथ में बोतल पहुंचाने के लिए बनाई गयी है। इस अभियान में प्रदेश सरकार 156 करोड़ रूपये खर्च करने जा रही है। सरकार के शराब प्रेम के खिलाफ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ समाज के सभी वर्ग विशेषकर महिलाओं और युवाओं के साथ शराब के विरोध में विधानसभा करेगी।

close