विज्ञान मेला में एसईसीएल को उत्कृष्ट अवार्ड

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

press photo Stal Bhopal Prizeबिलासपुर–भोपाल में आयोजित विज्ञान मेला में एसईसीएल स्टाल को उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 3 से 6 मार्च के बीच आयोजित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के मेले में एसईसीएल के स्टाल को आम जनता के साथ आयोजकों ने जमकर सराहना मिली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                निदेशक तकनीकी योजना/परियोजना पी.के. सिन्हा के दिशा-निर्देश में गेवरा क्षेत्र की टीम की मेहनत को विज्ञान मेंले के आयोजनकों ने जमकर सराहना की है। एसईसीएल स्टाल में खुली और भूमिगत खदान में कार्यरत कामगारों की श्रम आधारित कार्यशैली का प्रदर्शन किया गया। कोयला क्षेत्र में उपयोग में आने वाली तकनिकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। खुली और भूमिगत खदान में प्रयोग होने वाले उपकरणों, वाहनों का माडल टीम ने पेश किया। स्टाल में शावेल, डम्पर, कन्टिन्यूअस माईनर, ड्रिलिंग का चलित माडल को लोगों ने खूब पसंद किया।

                स्टाल के माध्यम से एसईसीएल के सामाजिक उत्तरदायित्व के बारे में भी जानकारी दी गयी।  जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न प्रकार की गतिविधियाॅं को दिखाया गया। सीएसआर मद से तहत क्षेत्र के 25 किमी दायरे में कंपनी जनसमुदाय को क्या-क्या सुविधाएं देती हैिस्तार से जानकारी दी गयी। सड़क, पानी, बिजली,शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम सुविधाओं के बारे में लोगों को बताया गया।

                    विज्ञान मेला में एसईसीएल टीम को ’’उत्कृष्ट पुरस्कार’’ मिलने पर एसईसीएल निदेशक  कार्मिक डाॅ. आर. एस. झा ने खुशी जाहिर की है। उन्होने बताया कि एसईसीएल की टीम ने प्रदेश और कपनी का नाम रोशन किया है। एसईसीएल के सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए झा ने कहा कि सकारात्मक प्रयास की तारीफ करता हूं। उत्कृष्ठ पुरस्कार मिलने का सबसे बड़ा श्रेय गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक डी. श्रीनाथ को विशेष रूप से जाता है। जिन्होने टीम के मनोबल को लगातार बनाकर रखा।

close