जोगी ब्रिगेड ने किया होलिका से पहले शराब दहन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170307-WA0012बिलासुर—छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी की मांग पर जोगी कांग्रेस का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। आज नेहरू चौक पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़.जे कार्यकर्ताओं ने होलिका से पहले शराब का दहन किया। हाथ में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश सरकार से छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से शराब बंद करने को कहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जोगी कांंग्रेस के नेता  अंकित गौरहा ने बताया कि भारतीय परम्परा में होलिका को बुराईयों का प्रतीक माना जाता है। पूरी दुनिया में हर साल होलिका दहन के समय लोग रोग दोष को होलिका में दहन करते हैं। लोग समाज में फैली बुराईयों को समाप्त करने का संकल्प लेते हैं। ठीक उसी तरह आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे बिलासपुर के कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर होलिका दहन के पहले शराब का दहन किया । साथ ही प्रदेश को शराब मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया है।

                      अंकित ने बताया कि शराब समाज की सभी बुराइयों की जड़ है। कमोबेश सभी घटानाओं हत्या, बलात्कार, डकैती, लूटपाट,छेड़छाड़ समेत अन्य संगीन अपराध की जड़ शराब ही  है। समाज को इन बुराइयों को खत्म करने एकजुट होकर लड़ना होगा। जोगी कांग्रेरस को पूर्णशराबबंदी को लेकर प्रदेश में व्यापक समर्थन मिल रहा है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने शराब का सरकारीकरण कर अपराध को बढ़ावा देने का काम किया है। जो न केवल दुखद है बल्कि अनैतिक भी है।

                                          कार्यक्रम में मौजूद छत्तीसगढ़ छात्र संगठन.जे के प्रदेशाध्यक्ष टिकेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार शऱाब के नशे में है। शायद यही कारण है कि सरकार को महिलाओं के दुख दर्द का अहसास नहीं है। लेकिन छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी पूर्णशराब बंदी को लेकर अन्तिम दम तक संघर्ष करेगी। सरकार के मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़.जे के वरिष्ठ नेता संतोष दुबे ने बताया कि शराब ने प्रदेश को अपराधगढ़ बना दिया है। बावजूद इसके सरकार ने शराब बेचने का निर्णय लिया है। इससे जाहिर होता है कि सरकार को लोगों की चिंता कम खजाने की चिंता ज्यादा है। लेकिन इसका जवाब साल 2018 में प्रदेश की जनता जरूर देगी।

                   शराब दहन कार्यक्रम के समय विश्म्भर गुलहरे, गोविन्द शेठी, समीर अहमद जीतू ठाकुर, मणिशंकर पाण्डेय, आशा साहू, मार्गेट बेंजामीन, पवन साहू, विक्रान्त तिवारी,सुमित महाजन,विनय अग्रवाल, ईमरान जोगी, हर्ष परिहार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

close