अफसरों ने दी कर्मचारियों को सावधानी टिप्स

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Safety Seminar 1(1) बिलासपुर—बिलासपुर रेल मण्डल के मनेंद्रगढ स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पी.एन.खत्री वरिय मंडल संरक्षा अधिकारी, विकास सोनी वरिय मंडल संकेत और दूरसंचार अभियंता लाइन, के.श्रीनिवास वरिय मंडल यांत्रिक अभियंता, के.सी.राउत वरिय मंडल परिचालन प्रबंधक और अन्य जिम्मेदार अधिकारी विशेष रूप से मौजूद हुए। संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक, गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन ,गेटमैन समेत करीब 150 से अधिक रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                                    संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गयी। सिग्नल और पाइंट खराब की स्थिति में स्टेशन मास्टर के कार्यों के बारे में बताया गया। ट्रेन और पासिंग स्टाफ के बीच सिग्नल का आदान प्रदान करने हुनर सिखाए गए। सुरक्षा नियमों के पालन, मशीन ब्लाॅक की स्थिति में टावर वेगन कार्य और सावधानियों के साथ पेट्रोलमेन के जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया गया।

                      गेटमेन की जिम्मेदारी, हाॅट एक्सल फ्लेट टावर और डोर की सुरक्षा की भी जानकारी दी गयी। इंजीनियरिंग ब्लाॅक के दौरान मशीनों की वर्किंग, रेल फ्रेक्चर की स्थिति में ट्रेक की सुरक्षा, सिग्नल की खराबी और रखरखाव के समय सावधानियों पर अधिकारियों ने टिप्स दिया। संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को अधिकारियों ने बताया कि सर्तकता और संरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन किया जाता है तो ज्यादातर समस्याएं खुद ब खुद खत्म हो जाती हैं।

टिकट चेकिंग अभियान

बिलासपुर रेल मंडल टीम ने चांपा स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। 20 गाडियों से कुल 453 मामलों में एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। बिना टिकट के 98 मामले,अनियमित टिकट के 132, बिना बुक लगेज के 219 और गंदगी फैलाने के 4 मामले दर्ज किए गए।

close