समाज और परिवार को जोड़ती हैं महिलाए–निहारिका

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

PRESS PHOTO 08-03-17बिलासपुर—एसईसीएल ने संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बी.आर. रेड्डी, निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा, निदेशक तकनीकी योजना/परियोजना पी.के. सिन्हा भी शामिल हुए। श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्ष बी. शैलजा रेड्डी , श्रद्धा महिला मण्डल की उपाध्यक्ष पुष्पिता पंडा, सुमन झा, वीना प्रसाद, संगीता सिन्हा, विप्स अपेक्स की कीर्ति तिवारी और सदस्य इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित थीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                                                              मुख्य अतिथि संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह ने कहा कि महिलाएॅं परिवार और समाज को जोड़ने का काम करती है। महिलाओं का सशक्त होंना बहुत जरूरी है। उन पर परिवार को बांधकर रखने के अलावा बच्चों को शिक्षित करने की भी जिम्मेदारी है। शिक्षित बच्चे ही देश,समाज और परिवार का नाम रोशन करेंगे।

                        अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बी. आर. रेड्डी ने कहा कि आदिकाल  से वर्तमान तक समाज में महिलाओं की भूमिका उल्लेखनीय है । आज सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। महिलाओं की कार्यक्षमता ,सामार्थ्य और हौसला देखने के बाद गर्व महसूस करता हूं। उम्मीद है कि आने वाले समय में महिलाओं की भूमिका किसी भी क्षेत्र में पुरूष से कम नहीं होगी।

                              श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्ष बी. शैलजा रेड्डी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उद्धेश्यों पर प्रकाश डाला। शैलजा रेड्डी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने में परिवार की भूमिका अहम होती है। परिवार की जिम्मेदारी है कि बच्चियों को कभी भी कमतर न आंका जाए। बच्चों की तरह बच्चियों को  भी समान रूप से शिक्षित और समर्थ बनाए जाए। महिलाओं के शक्तिकरण से न केवल परिवार बल्कि पूरा समाज प्रगति करता है ।

 जागरूकता रैली का आयोजन सम्पन्न

                                                          विश्व महिला दिवस पर श्रद्धा महिला मण्डल और विप्स ने जागरूकता रैली का आयोजन किया । रैली को बी. शैलजा रेड्डी , पुष्पिता पंडा, सुमन झा,वीना प्रसाद, संगीता सिन्हा ने हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया। आकाश में गुब्बारे भी छोड़े गए । रैली एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन से शुरू होकर तीन किलोमीटर बाद वसंत विहार स्थित रविन्द्र भवन में खत्म हुई।

                              रैली में श्रद्धा महिला मण्डल और विप्स पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में विप्स सदस्याओं ने भाग लिया । अतिथियों ने एसईसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों के 15 उत्कृष्ठ महिलाओं का सम्मान शाल, श्रीफल, प्रमाण पत्र  से किया।  महिला सशक्तिकरण’’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पहला स्थान सुचित्रा तिवारी, मुक्ता कुमार ने दूसरा और तीसरा स्थान अनीता गुप्ता ने हासिल किया।  कार्यक्रम में बेस्ट एरिया का पहला पुरस्कार केन्द्रीय कर्मशाला कोरबा, दूसरा चिरमिरी क्षेत्र और तीसरा पुरस्कार दीपका क्षेत्र को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार कुसमुण्डा और बैकुण्ठपुर क्षेत्र को मिला।

close