रमन बोले वर्कआर्डर पर ही करूँगा रोड का भूमिपूजन

Shri Mi
3 Min Read

IMG_20170309_193012_809रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम द्वारा आयोजित समारोह में निगम की 17 सड़कों के निर्माण के लिए ठेकेदारों (निर्माण एजेंसियों) को कार्य आदेश पत्र दिए। इन सड़कों की लम्बाई लगभग 452 किलोमीटर होगी। इनके निर्माण में 972 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत आएगी।बता दे कि इन्हें मिलाकर सड़क विकास निगम को 14 जिलों में 27 सड़कों के निर्माण के लिए 2400 करोड़ रूपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                मुख्यमंत्री नेे समारोह में कार्य आदेश वितरित करते हुए कहा कि मैंने यह तय किया है कि सिर्फ उन्हीं सड़कों का भूमिपूजन करूंगा, जिनका कार्य आदेश (वर्क आर्डर) जारी हो चुका होगा। इसके लिए मैंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों की प्रशासकीय मंजूरी के साथ ही उनका कार्य आदेश भी जारी कर दिया जाए।

                                सीएम ने कहा कि यह खुशी की बात है कि लोक निर्माण विभाग ने इसकी शुरूआत कर दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज जिन ठेकेदारों को वर्क आर्डर दिए गए हैं, वे सम्पूर्ण गुणवत्ता के साथ इन सड़कों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण करेंगे।

                                डॉ. रमन ने कहा कि बस्तर और सरगुजा संभागों में लगभग दस हजार करोड़ रूपए की सड़कें लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवायी जा रही हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में तमाम चुनौतियों के बावजूद लोक निर्माण विभाग सड़क नेटवर्क के विकास और विस्तार के लिए समर्पित होकर बेहतर काम कर रहा है।

                             मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने विकास और नवीन अधोसंरचनाओं को एक दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने कहा इसके मद्देनजर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के तेजी से विकास के लिए पुल-पुलियों सहित सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इससे राज्य के सुदूर बस्तर से सरगुजा तक लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेेगी। उन्होंने विभाग द्वारा कार्य की शुरूआत के साथ ही वर्क आर्डर के वितरण की भी सराहना की और इसे निर्माण कार्यों में गति लाने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

                         लोक निर्माण मंत्री मूणत ने समारोह में बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश के चहंुमुखी विकास के लिए अधोसंरचना के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत ग्रामीण अंचल से शहरी क्षेत्र तक बेहतर आवागमन के लिए पुल-पुलियों और सड़कों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close