अभय ने कहा चल गया झूठ का जादू

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

abhayबिलासपुर—- कांग्रेस नेताओं में कांग्रेस की हार पर एक बार फिर प्रधानमंत्री और भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड चुनाव में मोदी और अमित शाह का जुमला फिर चल गया है।

            पांच राज्यों के चुनाव परिणआम पर प्रतिक्रिया जाहिर कर कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि उत्तरप्रदेश में लोकसभा की तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रत्येक सभाओं में नये-नये जुमले गढ़े। इस दौरान भाजपा नेताओं ने जमकर झूठ बोला।

                राय ने कहा कि  उत्तर प्रदेश चुनाव में एक तरफ अखिलेश और राहुल विकास की बात करते रहे। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री ने खुले आम धार्मिक रूप से समाज और वोटों ध्रुवीकरण किया। कांग्रेस का प्रदर्शन पंजाब, गोवा और मणिपुर में शानदार रहा। उत्तराखण्ड में पार्टी में भाजपा ने सुनियोजित विद्रोह करवाया। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में धन- बल का जमकर उपयोग किया।

        अभय ने सवाल दागते हुए कहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व पांच राज्यों में हुए चुनाव में खर्च का ब्यौरा देकर बतायेगी कि कितना सफेद और कितना काला धन खर्च किया गया है।

हुआ है।

close