उत्सव हमारा उत्साह बनाये रखने के लिए-अमर

Shri Mi

holi_mila_amar-file_march♦निकाय मंत्री ने होली मिलन समारोह में कई समाज के लोगों को संबोधित किया
♦कहा-हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत की दुनिया में विशिष्ट पहचान
बिलासपुर।
नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल ने बुधवार को अपने निवास में होली मिलन समारोह में कई समाज के लोगों को संबोधित किया।निकाय मंत्री ने कहा कि बिलासपुर शांतिप्रिय शहर है।यहां की संस्कृति, सहजता और भाईचारे की भावना विभिन्न समाज और विभिन्न धर्म के मानने वालों के कारण है। इस कौमी एकता का श्रेय बिलासपुर की जनता को जाता है।इस मौके पर निकाय मंत्री ने समाज के लोगों को अपने स्वेच्छानुदान से 25-25 हजार रूपये की राशि प्रदान की।मंत्री ने कहा कि हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत की दुनिया में विशिष्ट पहचान है। विभिन्न धर्म, समाज के लोग यहां निवास करते हैं। हमारे देश के संविधान की मूल भावना मानवता है। दुनिया के किसी भी देश में ऐसा संविधान नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  देश की संस्कृति ही हमारा संविधान है।निकाय मंत्री ने कहा कि इतिहास पर नजर डाले तो सर्वप्रथम चाणक्य ने देश के एकीकरण की कल्पना की। जब तक एकता है, हमारी शक्ति को कोई विभाजित नहीं कर सकता। देश आजाद हुआ तो सारे रियासतों को समाप्त कर दिया गया, जिससे देश मजबूत बना।मंत्री अग्रवाल ने कहा कि उत्सव हमारे उत्साह को बनाये रखने के लिए है। इन त्यौहारों से हमारा दायरा बढ़ता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close