जनता ने देख लिया चाल चरित्र और असली चेहरा-अटल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Er. Atal Shrivatstavaबिलासपुर—-मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सबके सामने आ गया है।  यह बातें प्रेस नोट जारी कर पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कही है। अटल ने बताया कि 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा की करनी और कथनी सबके सामने आ चुकी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               अटल श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड मे  भाजपा को तीन चैथाई बहुमत मिला है। पंजाब में कांग्रेस को दो तिहाई बहुमत हासिल हुआ है। मणिपुर और गोवा की जनता ने कांग्रेस का समर्थन किया है। दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी दूसरे नम्बर पर है। लेकिन भाजपा नेताओं ने इन दोनों राज्यों में जनमत का गला घोटने का काम किया है।

                 अटल ने बताया कि जिन दो राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में  भारतीय जनता पार्टी ने तीन चौथाई सीटो पर कब्जा किया। 11 मार्च को परिणाम आने के बाद आज  तक विधायक दल की बैठक तक नहीं हुई है।लेकिन  मणिपुर और गोवा में अल्पमत पार्टी ने आनन फानन में धनबल से  सरकार भी बन गयी। आनन फानन में केन्द्र से मंत्री को भेजकर शपथ भी दिला दिया गया।

           अटल ने बताया कि कांगेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा सबके सामने है। भाजपा के प्रचारित, ईमानदार, रक्षामंत्री, मनोहर पर्रिकर को धनबल के जोर पर गोवा का मुख्यमंत्री बना दिया गया। जनता ने गोवा की भाजपा सरकार को सीरे से नकार दिया था। जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री चुनाव हार चुके हैं। लेकिन भाजपा ने जनादेश का परवाह न करते हुए गोवा और मणिपुर को लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बना ली है। जबकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में नेता चयन में सिर फुटव्वल है।

Share This Article
close