मंडल स्तर पर मनाया जाएगा भाजपा स्थापना दिवस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
DSCN9747बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्रियों की होली मिलन और संगठनात्मक बैठक भाजपा कार्यालय में  हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। इस मौके पर जिला और मंडल स्तर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां बिना समय बरबाद किये मंडल स्तर पर शुरू कर दिया जाए। इस दौरान रजनीश सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी भी दी।
                बैठक में भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, कृष्ण कुमार कौशिक, रामनारायण भारद्वाज, स्नेहलता शर्मा, विजयधर दीवान, गोविंद यादव, दीपक सिंह ठाकुर, रूक्मणी कौशिक, युसूफरजा बरकाती, घनश्याम रात्रे, सहदेव कश्यप, सुब्रत दत्ता, अवधेश अग्रवाल, तिलक साहू, अनिल पाण्डेय, यदुराम साहू, सतीश द्विवेदी, बांकेबिहारी गुप्ता, नीरज जैन, राकेश दीक्षित, लालजी यादव, सर्वेश कंवर, महाराज सिंह नायक, शिवमान सिंह खुसरो, रवि मेहर, दुर्गा कश्यप, जयश्री चैकसे, योगेश बोले, रामचरण वस्त्रकार, प्रबीर सेन, जुगल अग्रवाल, आनंद दुबे, बजरंग कश्यप, हरनारायण तिवारी, पवन श्रीवास, रामनाथ तिवारी, मनीष अग्रवाल, राकेश चतुर्वेदी, भूधर सोनी, एमनलाल साहू, राजेश कश्यप, अयोध्या प्रसाद यादव, दिलीप यादव, तिरिथ यादव, पेंगन वर्मा, राकेश चतुर्वेदी, विनोद यादव, रामनाथ निर्मलकर, एकांत मजूमदार समेत पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

close