बिलासपुर रेल जोन भवनों का होगा ग्रीन रेटिंग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
DSC_0561(1)बिलासपुर—भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है। रेल को सुचारू रूप से चलाने मजबूत अधोसंरचनाओं की जरूरत होती है। इसमें भवन अधोसंरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह बातें एक कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने कही। मलिया ने बताया कि  भारतीय रेल और सीआईआई ने एक एमओयू साइन किया है। जिसके तहत रेलवे के सारे कार्यालय, स्कूल, अस्पताल, वर्कशाप और स्टेशन समेत अन्य भवनो  को ग्रीन रेटिंग प्रमाणीकरण करवाया जाना है। आईजीबीसी और सीआईआई का हिस्सा है।  जो इस क्षेत्र में काम करती है।
            मंगलवार को मंडल सभाकक्ष में विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया और मंडल अपर रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी विशेष रूप से मौजूद थे। सेमिनार में द.पू.म.रेलवे मुख्यालय भवन, केंद्रीय चिकित्सालय भवन और रेलवे अंग्रेजी माध्यम स्कूल को आईजीबीसी ने ग्रीन रेटिंग प्रमाणीकरण को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्य रोलिंग स्टाक इंजीनियर जे.दिगि, मंडल के शाखाधिकारी समेत मंडल यांत्रिक विभाग ने भी हिस्सा लिया।
            सेमीनार में आईजीबीसी के इंजीनियर  आर.सेन ने पावर प्रजेंटेशन किया। आईजीबीसी मानकों के अनुसार पर्यावरण अनुकूलन नये और स्थायी निर्माण में नये-नये तकनीकियों की जानकारी दी। बेहतर काम और टिकाउ निर्माण के तौर-तरीकों के बारे में बताया। निर्माण कार्य में गुणवत्ता युक्त सामानों और प्रबंधन के बारे में जानकारियां दी गयी। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने निर्माण संबंधित सभी पहलुओं का मूल्यांकन कर गहन विचार विमर्श भी किया।
बंद रहेगा फाटक
 बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन ने बाराद्वार यार्ड स्थित मानव समपार फाटक अप लाइन को एक दिन बंद करने का फैसला किया है। बाराद्वार फाटक गुरूवार  23 मार्च को रात 12 से शुक्रवार 24 मार्च सुबह 10 तक बंद रहेगा। इस दौरान वार्षिक मरम्मत कार्य किया जाएगा।
close