दो स्विफ्ट जलकर खाक..तहसीलदार और सीएमओ मौके पर पहुंचे

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG20170325013233  IMG20170325013138बिलासपुर— सकरी स्थित तहसीलदार कैम्पस में खड़ी दो स्विफ्ट कार में आग लग गयी। दमकल टीम पहुंचने से पहले दोनो कार जलकर खाक गए। आग पर किसी तरह काबू पाया गया। यदि मौके पर दमकल गाड़ियां नहीं पहुंचती तो शायद तहसील कार्यालय भी चपेट में आ सकता था। सूचना मिलते ही तहसीलदार अमित सिन्हा,सीएमओ सुषमा तिवारी और चकरभाठा थानेदार राजेश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। थानेदार राजेश श्रीवास्तव ने ब़ड़ी मुश्किल से बंद कमरे में खर्राटे भरे चौकीदार को जगाया। तब तक मामला शांत हो चुका था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        सकरी स्थित तहसीलदार कार्यालय के पास कारशेड में खड़ी दो स्विफ्ट गाड़ी जलकर खाक गयी।। दोनो कार सकरी नगर पंचायत के दो पार्षदों की थी। बताया जाता है कि कार पिछले दो साल से रात्रि में कार शेड में ही खड़ी होती है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दोनों कार मालिक पप्पू मानिकपुरी और अवतार साहू भी मौके पर पहुंचे गए। इसके पहले दमकल टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि कार में आग राजनैतिक रंजिश के चलते लगायी गयी है।

                         घटना करीब 12 बजे रात्रि की बतायी जा रही है। पीसीआर बैन उस समय मौके से गुजर रही थी। वैन में बैठ पटेल ने आग लगनी की जानकारी कन्ट्रोल रूम और दमकल टीम को दी। सूचना मिलते तहसीलदार अमित सिन्हा, सीएमओ सुषमा तिवारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। जांच पड़ताल के दौरान अधिकारियों ने बताया कि रात्रि को चौकीदार तैनात रहता है। थानेदार ने बंद कमरे में खर्राटे भर रहे चौकीदार को किसी तरह जगाया।

                    चौकीदार गार्ड रामस्वरूप ने पुलिस को बताया कि आग लगने की जानकारी उसे नहीं है। यहां देर रात्रि तक पार्षदों का आना जाना लगा रहता है। गेट पर ताला नहीं लगाया जाता है। गश्त के बाद मै सोने चला गया। इसी दौरान शायद किसी ने आग लगायी हो। चकरभाटा थानेदार ने गार्ड रामस्वरूप को बयान के लिए शनिवार सुबह सकरी चौकी बुलाया ।

जांच का देंगे आदेश  SAKRI TAHSIL

                सकरी तहसीलदार अमित सिन्हा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा। यहां रात्रि में चौकीदार तैनात रहता है। आगजनी की शिकायत शनिवार को चकरभाटा थाने में करेंगे। जांच के बाद ही मालूम होगा कि आग लगने का क्या कारण हो सकता है। सिन्हा ने बताया कि जैसे की जानकारी मिल रही है कि कारशेड में नगर पंचायत के दो पार्षदों की गाड़ी जली है। दमकल की टीम ने सही समय पर पहुंच आग पर काबू पाया है। अन्यथा बड़ी घटना भी हो सकती थी।  मामले में पुलिस जांच करेगी।

रिपोर्ट के बाद करेंगे जांच

                 चकरभाठा थानेदार राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को तहसीलदार ने रिपोर्ट करने को कहा है। मामले में जांच की जाएगी। इसके अलावा अन्य सूत्रों को भी खंगाला जाएगा। चौकीदार रामस्वप साहू को सुबह सकरी चौकी में बयान के लिए बुलाया गया है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजेश ने बताया कि दोषियों और घटना की जानकारी के लिए आस पास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जाएगा।

राजनैतिक रंजिश

                     आगजनी के दौरान तहसील कार्यालय के आस पास लोगों की भीड़ लग गयी। कुछ पार्षदों ने चर्चा के दौरान बताया कि कार में राजैनिक साजिश के तहत आग के हवाले किया गया है। वहीं कार मालिक अवतार साहू और पप्पू मानिकपुरी ने भी इससे इंकार नहीं किया है। पप्पू और अवतार ने बताया कि मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में करेंगे। जांच के बाद पता चल जाएगा कि कार को किसने जलाया है।

close