आईएएस अफसरों के प्रभार बदले

Shri Mi
2 Min Read

mantralay_rprरायपुर।राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों की पदस्थापना की है।सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से शनिवार को जारी आदेश के अनुसार मयंक वरवड़े संचालक लोक शिक्षण को संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उन्हें संचालक राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।कु. जिनेविवा किंडो संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग और संचालक राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण को नवीन स्थापित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग में सदस्य सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार नरेन्द्र कुमार दुग्गा आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई को संचालक लोक शिक्षण के पद पर पदस्थ किया है।श्री कुमार लाल चौहान उपायुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर को आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई और अनुराग पांडे, विशेष कर्त्तवस्थ अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय रायपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                वही राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की भी पदस्थापना की है।जिसमे रिमिजियुस एक्का, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय नया रायपुर के पद पद पदस्थ किया है।रिमिजियुस एक्का द्वारा संयुक्त सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, नया रायपुर के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के डेट से जितेन्द्र कुमार शुक्ला संयुक्त सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग केवल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यभार से मुक्त होंगे।उनका शेष प्रभार यथावत रहेगा।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close