चौथी बार बनाएंगे सरकार..अमर अग्रवाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
IMG_2050बिलासपुर—भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की पहली जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दुर्गा महेश्वर,जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर किशोर राय समेत भाजपा के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
                     बैठक को नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। निकाय मंत्री ने अनुसूचित जाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण ईकाई है। प्रदेश में अनुसूचित जाति से भाजपा के 9 विधायक है..निश्चित रूप से हमारे लिये गौरव की बात है। आप सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिये समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहे है। दावा करता हूं भाजपा की चौथी बार सरकार बनाने में मोर्चा का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।

               अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दुर्गा महेश्वर ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों से मंडल में चल रहे कार्यो की समीक्षा की। उन्होने बताया कि संगठन में  हम सभी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। पार्टी के विश्वास पर हमें खरा उतरना है। अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओं को समयदानी बनना पड़ेगा। 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मंडल स्तर में मोर्चा को कार्यक्रम आयोजित करना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                          भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति के पुराने कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों की मेहनत से आज व्यापक्ता के साथ अनुसूचित जाति के लोग हमारे साथ है। हमारे लिये बहुत बड़ी उपलब्धी है।  सभी को निरंतर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के बीच अधिक से अधिक कैसे पहुचाना इस दिशा में कार्य करना होगा।
         अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश चंद्रिकापुरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष और मोर्चा प्रभारी कृष्ण कुमार कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिये विभिन्न जनकल्याणकारी योजनायें शुरू की है। कार्यकर्ताओं को समाज के बीच जाकर भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में न केवल बताना है बल्कि उसका लाभ भी दिलाना है।

               बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सूर्या और महामंत्री पृथ्वीपाल राय ने किया। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री योगेश बोले ने किया।

close