सातवें वेतनमान का कर्मचारियों ने किया स्वागत….

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

P.R.YADAVबिलासपुर—मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने सातवा वेतनमान देने का एलान कर दिया है। कर्मचारियों को सातवां वेतनमान का लाभ एक जनवरी 2016 से मिलेगा। विधानसभा में मुख्यमंत्री ने बताया कि वेतनमान का भुगतान एक अप्रैल साल 2017 से किया जाएगा। कर्मचारी वर्ग ने मुख्यमंत्री के एलान का स्वागत किया है। चार स्तरीय समयमान वेतन नहीं दिए जाने की घोषणा पर खेद भी जाहिर किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                            विधानसभा में मुख्यमंत्री ने सातवांवेतन मान का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि प्रदेश के सभी ढाई लाख कर्मचारियों को एक जनवरी से सातवा वेतनमान देय होगा। वेतनमान का लाभ 1 अप्रैल से मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा का छत्तीसगढ़ के ढाई लाख कर्मचारियों ने स्वागत किया है।

                      छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने भी मुख्यमंत्री के एलान पर खुशी जाहिर की है।छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पी.आर.यादव ने बताया कि 22 मार्च के विधान सभा रैली के प्रभाव में मुख्यमंत्री ने सातवां वेतनमान देने की घोषणा की है।  छत्तीसगढ़ के ढाई लाख अधिकारी कर्मचारियों को 22 मार्च की रैली सफल बनाने बधाई के पात्र हैं। अधिकारी कर्मचारियों की एकता के कारण सातवां वेतनमान लागू हुआ है। भविष्य में इसी तरह की एकता को कायम रखने की जरूरत है।

                                पी.आर.यादव ने बताया कि फेडरेशन राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग से मांग करता है कि चार स्तरीय समयमान वेतनमान एवं वेतन विसंगति पर प्रतिवेदन सरकार के सामने रखे। क्योंकि चार स्तरीय समयमान वेतन मिलने के बाद ही सातवें वेतनमान का लाभ मिल सकेगा। प्रदेश अध्यक्ष यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में चारस्तरीय समयमान वेतन कर्मचारियों को दिया जा रहा है। जाहिर सी बात है कि सातवांवेतन मान मिलने के बाद मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को लाभ ज्यादा मिलेगा। जबकि छत्तीसगढ़ में चार स्तरीय समयमान वेतन अभी तक लागू नहीं किया गया है। लागू नहीं किए जाने पर सातवावेतन मान का समुचित लाभ कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। बल्कि मध्यप्रदेश के कर्मचारियों से छत्तीसगढ कर्मचारी काफी पीछे छूट जाएँगे।

चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान जरूरी–रोहित

                                 rohit_tiwari_cg छत्तीसगढ़ राज्य लिपिक वर्ग शासकीय कर्चचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि लिपिक कर्मचारी संघ मुख्यमंत्री के एलान का स्वागत करता है। लेकिन लिपिक कर्चचारी संघ आज भी चार स्तरीय क्रमोन्नत समयमान वेतन की मांग करता है। प्रदेश कर्मचारियों को सातवावेतन मान का फायदा तभी मिलेगा जब चारस्तरीय क्रमोन्नत वेतनमान का सरकार एलान करे।

               कर्मचारी नेता रोहित ने बताया कि लिपिक कर्मचारी संघ के दबाव में सरकार ने सातवांं वेतनमान का एलान किया है। संघ ने दो सूत्रीय मांग को लेकर क्रमिक आंदोलन का फैसला किया है। लिपिक कर्मचारी संघ सातवे वेतन का स्वागत तो करता है। लेकिन क्रमोन्नत वेतनमान के लिए लगातार लड़ाई का भी फैसला किया है। बीस अप्रैल को रायपुर में महापंचायत और 5 मई को मुख्यसचिव के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। यदि मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो 24 मई को अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जाएगा।

                    रोहित तिवारी ने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर सरकार पर लिपिक कर्मचारियों को चार स्तरीय क्रमोन्नत वेतनमान दिये जाने दबाव बनाया जाएगा।

close