महिलाओं ने बढ़ाया देश प्रदेश का मान..धरमलाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

mahila choupal (hirri) (9)  बिलासपुर—-महिलाएं अपने अधिकारों और दायित्व के प्रति जागरूक हो रही हैं। महिलाओं का सामाजिक विकास में अहम् योगदान है। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने हिर्री में राज्य महिला आयोग के कार्यक्रम में कहीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          महिला आयोग के चौपाल में कौशिक ने बताया कि प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था में पर्याप्त आरक्षण दिया गया है। महिलाएं घर से बाहर निगल समाज सेवा का काम कर रही हैं। बड़े बड़े पदों पर महिलाओं ने अपना वर्चस्व स्थापित किया है। कौशिक ने बताया कि सरकार ने राशनकार्ड में महिलाओं को मुखिया बनाया है। इससे महिलाओं का स्वाभिमान स्थापित हुआ है।

       उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धरम लाल ने कहा कि रसोई गैस कनेक्शन देने में महिलाओं के अधिकारों का समुचित ध्यान सरकार ने दिया है।   कौशिक ने बताया कि 112 नंबर डायल करने पर पुलिस सहायता के लिए पहुॅंचेगी। जैसे 108 नंबर डाॅयल करने पर एम्बुलेंस पहुॅचती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने चौपाल में शासन की महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। सवन्नी ने कहा कि महिलाओं के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन आया है। महिलायें सशक्त हुई हैं।mahila choupal (hirri) (8)

                     राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि महिलायें घर परिवार के साथ सभी कार्यों में बराबर योगदान दे रही हैं। उन्होंनें कहा कि ओलम्पिक खेलों में पदक लाकर महिलाओं ने हमारे देश का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश सरकर महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुधा वर्मा ने महिला चौपाल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बेटियाॅ हमारे देश की अमानत है, उन्हें संरक्षण दें। कन्या भ्रुण हत्या अपराध है। हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

                                           कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि विभाग की तरफ से 30 नग स्प्रिलिंकर सेट और ट्रैक्टर चलित मल्टी क्राप थ्रेसर, हस्त चलित टीयर स्थानीय किसानों को दिया गया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी आनंद प्रकाश किसपोट्टा ने स्वागत भाषण दिया।

                      कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक मधुलिका सिंह, उषा पाण्डेय, पायल शर्मा, प्राचार्या, उषा चन्द्रा, विनोदनी तांडी, प्रतिभा पाण्डेय, सुनीता नाग समेत 50 महिलाओं को शाॅल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

close