यूपी के मंत्रियों ने की छत्तीसगढ़ के पीडीएस की तारीफ

Shri Mi
4 Min Read

cg_pds_marchरायपुर।खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने सुकरवार सुबह उत्तर प्रदेश के खाद्य मंत्री अतुल गर्ग और कृषि मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण से मुलाकात की।बता दें कि पीडीएस के ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ से प्रभावित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रतिनिधि के रूप में वहां के खाद्य मंत्री अतुल गर्ग और कृषि मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण रायपुर आए हैं। उत्तर प्रदेश के दोनों मंत्रियों ने शुक्रवार दोपहर मंत्रालय में खाद्य मंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक में दोनों मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के पीडीएस के तहत धान उपार्जन और राशन वितरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में एक प्रस्तुतिकरण भी देखा।बैठक में मोहले ने उत्तर प्रदेश के मंत्रियों को बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने अपनी विधानसभा में वर्ष 2012 में खाद्य सुरक्षा और पोषण सुरक्षा कानून बनाकर अपने राज्य के गरीबों को भोजन का अधिकार दिलाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    खाद्य मंत्री ने बताया कि राशन वितरण के साथ-साथ समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन भी इस प्रणाली में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य में इस प्रणाली के तहत 12 हजार 348 उचित मूल्य दुकानों के जरिये 58 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को हर महीने सिर्फ एक रूपए किलो में चावल दिया जा रहा है। इनमें से प्राथमिकता वाले नीले राशन कार्डधारक परिवारों को एक रूपए किलो में प्रति सदस्य सात किलो और अन्त्योदय श्रेणी के गुलाबी राशन कार्ड धारक परिवारों को एक रूपए किलो में 35 किलो चावल हर महीने दिया जाता है। आदिवासी क्षेत्रों में प्रति परिवार दो किलो और गैर अनुसूचित क्षेत्रों में प्रति परिवार एक किलो निःशुल्क आयोडाइज्ड नमक भी दिया जा रहा है।

                                   मोहले ने यूपी के मंत्रियों को यह भी बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नये वित्तीय वर्ष 2017-18 से राज्य के लगभग आठ हजार दिव्यांगों को निःशुल्क चावल देने का भी ऐलान किया है। राशन वितरण और धान उपार्जन में पारदर्शिता के लिए सम्पूर्ण सार्वजनिक वितरण प्रणाली का वर्ष 2008 से कम्प्यूटरीकरण किया जा चुका है। इसके जरिये सम्पूर्ण प्रणाली को ऑन लाइन किया गया है।

                                     खाद्य विभाग की जनभागीदारी वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/citizen/  में पंजीयन करवाने पर नागरिकों को ई-मेल के जरिये अपनी समस्या और अपने सुझाव भेजने की सुविधा  मिलने लगती है। नागरिक इसमें अपना पंजीयन एसएमएस सुविधा के लिए भी करवा सकते हैं, जिसमें उन्हें उनके मोबाइल नम्बर अथवा ई-मेल आईडी पर नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केन्द्र से संबंधित उचित मूल्य दुकान को राशन सामग्री पहुंचाने वाले ट्रक नम्बर और उस ट्रक के द्वारा राशन दुकान में सामग्री पहुंचाने की पुष्टि भी की जाती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close