पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में होगा परिवर्तन..धरमजीत सिंह

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

FullSizeRender (2) बिलासपुर—-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ जोगी पार्टी ने नेहरू चौक पर शराब बंदी के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धरमजीत सिंह और पूर्व महापौर वाणी राव ने सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया।  जनता कांग्रेस नेताओं ने भाषणवाजी के दौरान कहा कि एक अप्रैल 2017 को प्रदेश के इतिहास में हमेशा काला दिन के रूप में याद किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सैकड़ो कार्यकर्ता नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन कर सरकार के शराब बेचने के निर्णय को जमकर आड़े हाथ लिया। जनता कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक अप्रैल 2017 को प्रदेश के इतिहास में काला दिन के रूप में याद किया जाएगा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने कहा कि सरकार की मानसिकता ख़राब हो चुकी है। जिस नशे ने पंजाब में भाजपा को सत्ता से बेदखल किया। छत्तीसगढ़ में भी शराब के कारण भाजपा सरकार को 2018 में सत्ता से बेदखल होना होगा। 2018 में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा करने वाले अजित जोगी की सरकार प्रदेश में बनेगी। बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि शराब को पूर्ण रूप से बंद कराने युवाओ को दृढ़ संकल्प होना होगा।

                    कार्यक्रम को पूर्व महापौर वाणी राव ने भी संबोधित किया। वाणी राव ने भाजपा सरकार पर प्रदेश के युवाओं को युवाओं को नशे के दलदल में झोकने का आरोप लगाया। महिला जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शहजादी कुरैशी ने प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू करने की मांग की। छत्तीसगढ़ छात्र संगठन जोगी के प्रदेश अध्यक्ष टिकेश प्रताप सिंह ने कहा कि स्कूलों में लगभग 50000 शिक्षकों की कमी है। लेकिन सरकार को इसकाी चिंता नहीं है। 20 लाख युवा बेरोजगार हैं ,बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं…सरकार को इसकी भी चिंता नहीं है। यदि चिंता है तो सिर्फ शराब कैसे बिके और इसके लिए सरकार ने सरकारी तंत्र को लगा दिया है!

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में धरमजीत सिंह, सियाराम कौशिक, वाणी राव, शहजादी कुरैशी, ब्रजेश साहू के अलावा टिकेश प्रताप सिंह, गोविन्द शेठी, अंकित गौरहा, डीकेश डहरिया, फारुख खान, समीर अहमद, विशंभर गुलहरेए सैय्यद निहाल, जीतू ठाकुर, संजय मिश्रा, गजेंद्र श्रीवास्तव, आशा साहू, मार्ग्रेट बेंजामिन, विजय दुबे, विक्रांत तिवारी, गोपाल यादव समेत सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

close