भाजपा स्थापना दिवस पर होगा दो दिवसीय कार्यक्रम

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
bjp1बिलासपुर—-6 अप्रैल को  भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। 38वाॅ स्थापना दिवस बिलासपुर में 6 और 7 अप्रैल को मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत और घनश्याम कौशिक ने प्रेस नोट जारी कर बताया है। कार्य योजना अनुसार बिलासपुर जिले के सभी 31 मंडलों के 1699 बूथों में 6और  7 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
                   सभी मंडल में प्रत्येक चार बूथ पर एक प्रभारी नियुक्त किया गया है। बिलासपुर जिले में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिले के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।  सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य, नगरीय निकाय के समस्त जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने बूथों के कार्यक्रम में विशेष रूप से  शामिल होंगे।
close