छावड़ा को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान अरविंद विशेष आमंत्रित सदस्य

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
bjp kamalबिलासपुर—भाजपा कार्यालय से व्यापार प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गयी है। बिलासपुर जिले से चंद्रप्रकाश छाबड़ा और अरविंद गोयल को सूची में शामिल किया गया है। विष्णु अग्रवाल को बिलासपुर व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
                 भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला कोरग्रुप की अनुशंसा से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक की सहमति से व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल ने रायपुर में पदाधिकारियों की सूची में बिलासपुर से चंद्रप्रकाश छाबड़ा को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। अरविंद गोयल को प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य में स्थान दिया है।
                                             भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार गौरेला के विष्णु अग्रवाल को बिलासपुर जिले के व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र केशरवानी, सतीश गुप्ता, सहदेव कश्यप, सुब्रत दत्ता, राकेश चंद्राकर, रिंकू सरकार, दिलीप यादव, मनीष अग्रवाल, नीरज जैन, कन्हैया राठौर ने नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है।
                  बिलासपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि व्यापार प्रकोष्ठ में सदस्यों की नियुक्ति से प्रकोष्ठ के कार्यो को गति मिलेगी। व्यापारी वर्ग अपने बातों को और बेहतर तरीके से सामने ला पायेंगे।
Share This Article
close