मंदिरों में उमड़ी भीड़..भक्तों ने मांगा मातारानी से आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

bannerMahamaya2Bg-600x360बिलासपुर—चैत नवरात्रि की अष्टमी को रतनपुर दरबार में राजा और रंक ने एक साथ हजारी दी। महामाई का दर्शन कर सभी लोगों सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। किसी ने संतान की तो किसी ने धन मांगा। लेकिन किसानों ने माता से हरीभरी धरती का आशीर्वाद लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              पुजारी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने जगतजननी के दर्शन और हवन के बाद जगह जगह कन्या भोज कराया है। पुजारी के अनुसार नवरात्रि की अष्टमी विशेष फलदायी होता है। मातारानी सच्चे दिल से मांगी गयी मनोकामनाओं को जरूर पूरा करती हैं। लोग मन्नत पूरी होने पर माता के चरणों में क्षमता के अनुसार श्रद्धा अर्पित करते हैं।

                         रतनपुर माता दरबार के अलावा बिलासपुर में भी जगह जगह हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ ने जरहाभाठा स्थित  मां दुर्गा मंदिर पहुंचकर मत्था टेका। गोलबाजार स्थित हरदेवलाल मंदिर में भक्तों ने धूप दीप जलकार आशीर्वाद मांगा। मरीमाई माता मंदिर, आई तुलजा भवानी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान भक्तों ने भजन कीर्तन कर जगतजननी को दर्शन देने के लिए आभार जाहिर किया है।

                   मातारानी के चरणों में महिलाओं ने सुहाग सामग्री सहित फल फूल भी चढ़ाया। इस दौरान सभी घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

close