समाजसेवी फूलचंद जैन का निधन

Shri Mi
1 Min Read

IMG-20170405-WA0000मुंगेली।वरिष्ठ समाज सेवी,पूर्व विधायक,भारत माता मंदिर के स्वप्न दृष्टा,शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाले पूर्व विधायक एवं छ० ग० गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री फूलचंद जैन का आज सुबह 7 बजे रायपुर में निधन हो गया। समाज सेवा के क्षेत्र में उच्च आयाम गढ़ने वाले, क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी, का निधन मुंगेली नगर के लिए अपूरणीय क्षति है।श्री जैन के पार्थिव शरीर को रायपुर से उनके मुंगेली निवास लाया गया और दोपहर 2 बजे अंतिम यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पेन्डाराकांपा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर भारतमाता मंदिर में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  उनके द्वारा बनाये गए भारतमाता मंदिर का शिलान्यास राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत द्वारा किया गया था। इसका लोकार्पण करने के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को निमंन्त्रंण देने फूलचंद जैन कुछ अर्से पूर्व ही दिल्ली गए थे। उनका निधन पुरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है हे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close