शराब दुकान ध्वस्त..महिलाओं ने लगाया दो लाख का फटका

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

sakri_shop_index_aprail.psdबिलासपुर— सकरी नगर पंचायत के हांफा की महिलाओं ने बंद शराब दुकान को तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि तोड़फोड़ की कार्रवाई में दो सौ अधिक महिलाएं थीं। घटना के समय शराब दुकान बंद थी। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार तोड़फोड़ में शासन को करीब  डेढ़ से दो लाख का नुकसान हुआ है। खबर मिलते ही अल सुबह प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          सकरी नगर पंचायत के हांफा में नव निर्मित सरकारी शराब दुकान पर करीब दो सौ से अधिक महिलाओं ने धावा बोला। दुकान तोड़कर शराब की सैकड़ों बोतल को तोड़ दिया। तोड़फोड़ में सरकार को करीब डेढ़ से दो लाख रूपए का नुकसान हुआ है। घटना के समय शराब दुकान बंद थी।

                         सरकारी शराब दुकान में तोडफ़ोड़ की जानकारी मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। सकरी तहसील दार अमित कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। मामले में जरूरी जानकारी के बाद कार्रवाई की गयी. चकरभाठा थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस को तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी रविवार को सुबह हुई।

                     सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे चकरभाठा थाना प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात महिलाओं के खिलाफ 452 और अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मालूम हो कि शराब दुकान का ग्रामीणों ने खुलने के समय विरोध किया था। सकरी तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के देखरेख में शराब दुकान का निर्माण किया गया। बावजूद इसके 1 अप्रैल को निर्माणाधीन शराब दुकान की दीवार को ग्रामीणों ने गिरा दिया था।

                                  कुछ लोगों ने बताया कि दुकान निर्माण के समय ग्रामीणों ने हाफां क्षेत्र में शराब दुकान नहीं खोले जाने के लिए प्रशासन को ज्ञापन भी दिया था। साथ ही उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके तहसील और पुलिस प्रशासन की देखरेख में आबकारी विभाग ने शराब दुकान बनाया। बीती रात ग्रामीण महिलाओं ने दुकान को ध्वस्त कर दिया।

              बहरहाल पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शिनाख्ती की कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

Share This Article
close