राजस्व सचिव ने ली कलेक्टरों की क्लास-पिल्लै

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sambhag striya karyashala (2)बिलासपुर– राजस्व करों की बकाया वसूली में तेजी लाएं, लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटाएं, यह बातें आज मंथन सभागार में संभाग के उच्च अधिकारियों की कार्यशाला में  प्रमुख सचिव रेणु पिल्लै ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   मंथन सभागार में राजस्व अधिकारियों की संभाग स्तरीय कार्यशाला को प्रमुख सचिव राजस्व रेणु पिल्ले ने जरूरी दिशा निर्देश दिया। कार्यशाला में संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह समेत कलेक्टर बिलासपुर अन्बलगन पी., कोरबा कलेक्टर पी. दयानंद, रायगढ़ कलेक्टर अलरमेल मंगई डी., जांजगीर कलेक्टर एस. भारतीय दासन और राजस्व संयुक्त सचिव पी. निहलानी समेत सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नजूल अधिकारी और पटवारी भी मौजूद थे।

                   प्रमुख सचिव राजस्व पिल्ले ने कलेक्टरों को राजस्व करों की वसूली का निर्देश दिया। राजस्व के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने की बात कही। भू-अर्जन नजूल और भू-भाटक वसूली के लिए पंजी संधारण करने को कहा। नजूल भूमि का संधारण और खसरा संधारण, नजूल भूमि प्रबंधन, नजूल पट्टे का नवीनीकरण समेत भू-भाटक निर्धारण, पट्टो का नवीनीकरण जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की।

                कार्यशाला के दौरान पिल्लै ने अधिकारियों से प्रचलित विधि के बारे में पूछा। अधिकारियों ने जमीन के सीमांकन विधि की जानकारी दी। प्रमुख सचिव ने 2001 सर्वे के आधार पर सीमाकंन करने को कहा। प्रमुख सचिव ने राजस्व के न्यायालयीन लंबित प्रकरणों की जानकारी ली।

close