नाराज सांईभक्तों ने किया चक्काजाम..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170412-WA0001(1)बिलासपुर—सरकंडा स्थित इमलीभाठा  निवासी मंदिर तोड़े जाने से नाराज है। जोगी आवास के सार्वजनिक सांई मंदिर को नगर निगम ने तोड़ दिया है। मंदिर तोड़े जाने से नाराज चक्काजाम करने पहुंचे इमलीभाठा के लोगों को पुलिस ने किसी तरह शांत किया। समझा बुझाकर वापस किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  सरकंडा स्थित  इमलीभाठा में जोगी आवास के गेट के निगम प्रशासन का अतिक्रमण अमला सार्वजनिक सांई मंदिर को तोड़ दिया। जिसके चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि सामूहिक प्रयास से सांईबाबाके मंदिर का निर्माण किया जा रहा था। बिना किसी पूर्व सूचना के निगम अमले ने मंदिर को तोड़ दिया।

               स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम अतिक्रमण दस्ता दोपहर करीब 12 बजे मंदिर तोडऩे पहुचे। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते को देखकर मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। लेकिन टीम नही मानी और इसके बाद निर्माणाधीन मंदिर को तोड़ने पहुंचा। सभी लोगों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया। कार्रवाई का विरोध किसान कांग्रेस महामंत्री राजू दुबे ने भी किया।  करीब चार दर्जन से अधिक लोग राजू दुबे की अगुवाई में चक्काजाम करने नूतन चौक पहुंचे गए।

                    अचानक चक्काजाम किए जाने की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया।  इसके बाद  नाराज सांई भक्त शांत होकर घर लौट गए। इस दौरान यातायात प्रभावित हुई।

close