मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी

Shri Mi
1 Min Read

minitoring_rail_sp_index♦रेल मंत्री ने दिये अधिकारियों को मौके पर पहुँचने के निर्देश
नईदिल्ली।मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रामपुर पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई।कोसी नदी के पुल के पास ट्रेन के सात डिब्‍बे पटरी से उतर गए,जिससे एकाएक यात्रियों में हड़कंप मच गया।घटना के कुछ देर बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर जानकारी दी क‍ि उन्‍होंने सीनियर अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्‍होंने तेजी से राहत कार्य को सनिश्चित कराने के भी कहा है। वहीं रेल मंत्रालय के अनुसार, राज्‍यरानी के डिब्‍बे पटरी उतरे हैं। इसमें एक शख्‍स घायल हुआ है। डीआरएम और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       ट्रेन मेरठ से लखनऊ जा रही थी। जख्मी लोगों को बाहर निकालकर हॉस्प‍िटल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।मेरठ से राज्य रानी सुबह करीब 5 बजे रवाना हुई थी। रामपुर से करीब 4 किमी पहले अचानक ट्रेन में झटके लगे और डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close