अमर देंगे किसान मोर्चा को चुनावी टिप्स

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
solar_amarबिलासपुर— निकाय मंत्री अमर अग्रवाल रविवार को शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह 11 से 12 के बीच राजेन्द्र नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे। दोपहर तीन बजे लखीराम अग्रवाल सभा भवन में आयोजित महर्षि शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में शामिल होंगे।
   
                         मंत्री अमर अग्रवाल दोपहर 4 बजे  करबला स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित किसान मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे। मोर्चा पदाधिकारियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के अलावा आगामी चुनाव के मद्देनजर चुनावी टिप्स भी देंगे। शाम 5 बजे विश्व स्वास्थ्य दिवस और हैनीमेन जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पूज्य सिंधी पंचायत भवन जाएंगे।
   मंत्री अग्रवाल सीपत रोड सरकंडा में एक हॉटल के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रात्रि आठ बजे सकरी में आयोजित ओरिजेन्टर ओरिजेन्टर डेन्टल संघ के वार्षिक उत्सव का आनंद लेंगे। रात्रि 9 बजे उद्योग भवन में आयोजित जिला उद्योग संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होकर लोगों को शुभकामनाएं देंगे।
 
close