नई तकनिकी से कृषि पैदावार में होगा इजाफा..अमर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG_2733बिलासपुर—छत्तीसगढ़ के मेहनतकश किसानों को कृषि के नई तकनिकी से जोड़ा जाएगा। परम्परागत कृषि को लाभकारी बनाया जाएगा। प्रदेश की रमन सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है । यह बातें निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा जिला किसान मोर्चा की पहली कार्यसमिति की बैठक में कही।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     करबला स्थित भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा को संबोधित करते हुे अग्रवाल ने कहा कि देश की मोदी और राज्य की रमन सरकार किसानों के हित संवर्धन में लगातार काम कर रही हैै।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की चिंता करते हुये अनेक योजना लागू की है। नई तकनीकि से कौशल विकास और दृष्टिकोण में बदलाव ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। रमन सरकार छत्तीसगढ़ की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार क्षेत्रवार योजनायें बना रही है। उत्पादकता और  गुणवत्ता के अाधार पर उन्नत फसल, बीज, खाद और उर्वरक का संतुलित प्रयोग, कीट प्रबंधन का कृषकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किसानों को नई तकनीकि की जानकारी दी जा रही है।

               अमर अग्रवाल ने आगे कहा कि रासायनिक खादों की जगह जैविक खाद पर बल दिया जा रहा है। ताकि लोगों को शुद्ध उत्पाद मिले। रसायनिक खाद से खेती पर गंभीर असर पड़ता है। अग्रवाल ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी ईमानदारी से किसानों के लिये काम करें। सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को मिले…इस दिशा में काम करें।

                   गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। पिछले कई सालों से किसान मोर्चा अपने दायित्वों के निर्वहन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के रीति-नीति और रमन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक बेहतर ढंग से पहुॅचा रही है। नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुये सवन्नी ने कहा कि मोर्चा के कार्यो में और भी विस्तार होगा।

                     किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भरत सिसोदिया ने भी भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि मोर्चा हर स्तर पर बड़ी तेजी से सक्रियता से काम कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अपनी भूमिका निभाते हुये गांव-गांव किसानों के लिये काम करे। रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाए। IMG_2660

                                   किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डाॅ.सुनील जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की रमन सरकार किसानों के लिये अनेक कार्य कर रही है। इस मौके पर मोर्चा ने मंत्री अमर अग्रवाल को साफा पहनाकर हल भेंट किया।

सौजन्य मुलाकात

बिलासपुर भाजपा जिला आई.टी.सेल की नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के राजेन्द्र नगर स्थित कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस मौके पर आई.टी.सेल ने मिशन 2018 को लक्ष्य कर सेल के चलाये जा रहे अभियानों की जानकारी अग्रवाल को दी। मुलाकात के दौरानभाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, आई.टी.सेल जिला संयोजक राज यादव, सहसंयोजक आशीष पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कांतिश्याम पिपरहा, अनमोल झा, ऋषभ चतुर्वेद, संतोष कश्यप, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी उपस्थित थे।

मंत्री का जनदर्शन

             निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों ने शामिल होकर अपनी समस्याओं को बताया। मंत्री अमर अग्रवाल ने लोगों की शिकायतों और समस्याओं के निदान किया। संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया। जनदर्शन में ज्यादातर समस्याएं स्वास्थ्य, साफ-सफाई और कुछ व्यक्तिगत थीं।

close