छत्तीसगढ़ हैल्थ का बेहतर काम,केंद्र से मिला 50 करोड़ का इनाम

Shri Mi
2 Min Read

Health_Chhattisgarh_Indexरायपुर।छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के बेहतर क्रियान्वयन के लिए केन्द्र सरकार से वित्तीय वर्ष 2017-18 में राज्य द्वारा प्रावधान किए केन्द्रांश बजट में सात प्रतिशत की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है।अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि लगभग 50 करोड़ रूपए मिलने की संभावना है।यह पहली बार है कि राज्य सरकार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं के सफल एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए निर्माण भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम समन्वय समिति की बैठक में अतिरिक्त राशि आबंटित किए जाने की घोषणा की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति प्रमुख रूप से माता मृत्यु कम करने के प्रयास, संस्थागत प्रसव में वृद्धि, गर्भवती महिलाओं में रक्तअल्पता में कमी, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम तहत हितग्राहियों का निःशुल्क जांच एवं औषधियों की उपलब्धता, शिशुओं के टीकाकरण मे वृद्धि और बच्चों में कुपोषण दूर जैसी कार्यों की प्रशंसा की और राज्य में तीस और नये पोषण पुनर्वास केेंद्र की खोेलने लिए सहमति प्रदान की है।

                                स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव सुब्रत साहू ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की इस उपलब्धि पर मिशन संचालक डॉ. सारांश मित्तर और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। साहू ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में भी राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवा कर देश में पहचान बनाने की अपील स्वास्थ्य अमलों से की से है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close