वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत..हेलमेट चकनाचूर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sirgiti psबिलासपुर— सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सब्जी मंडी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार मृतक छतौना का रहने वाला है। सिरगिट्टी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       तिफरा स्थित सब्जीमण्डी मोड़ से थोडी दूर भैरवबाबा मंदिर के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम गयाप्रसदा साहू उम्र 55 साल है। बताया जा रहा है कि गयाप्रसाद साहू अपनी बेटी को सीएमडी महाविद्यालय छोड़कर अपने घर छतौना लौट रहा था। भैरवबाबा मंदिर के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

                                    अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी थी कि बाइक सवाल गयाप्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सिर पर लगा हेलमेट भी उसकी जिन्दगी को नहीं बचा पाया। टक्कर के बाद हेलमेट के कई टुकड़े हो गए। सिर में गंभीर चोट आयी है। जिसके चलते उसे बचाया नहीं जा सका है। खबर मिलते ही तिफरा चौकी स्थित पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए।

             पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। पतासाजी के बाद परिजनों को भी जानकारी दी गयी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का दावा है कि आरोपी को जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।

                        लोगों ने बताया कि अज्ञात वाहन टक्कर के बाद तेजी से फरार हो गया। लोगों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन कोई भी कामयाब नहीं हो सका।

close