लोकसुराज के शिकार हुए कोरिया और सूरजपुर कलेक्टर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

mantralay_rprबिलासपुर— जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लोकसुराज अभियान में लापरवाही के कारण कुछ जिला कलेक्टरों को हटा दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ जिला कलेक्टरों पर आने वाले कुछ समय में गाज गिर सकती है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर और कोरिया लोकसुराज अभियान के दौरान सीएम ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त निर्णय का इशारा किया था। इसी के मद्देनजर मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरिया और सूरजपुर जिला ंकलेक्टर को हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है।

          सूत्रों के अनुसार सूरजपुर कलेक्टर गोविंद राम सुरेन्द्र को नए आदेश के तहत सयुंक्त सचिव बनाकर नया रायपुर भेजा गया है। कोरिया कलेक्टर एस.प्रकाश को हटाकर संचालक लोक शिक्षा बनाया गया है। जानकारी के अनुसार के.सी. देव सेनापति अब सूरजपुर के कलेक्टर होंगे। इसी तरह कोरिया एस.प्रकाश की जगह नरेन्द्र कुमार दुग्गा होंगे।.

close