जोगी कांग्रेस ने सिटी बजाकर किया विरोध

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

v2 बिलासपुर— युवा जनता कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी के नाम पर बिलासपुर वासियों के साथ भद्दा मजाक बताया है। अनूठा प्रदर्शन कर बताया कि शहर की जनता को अब सड़क के बीच गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों के बीच सड़क ढूंढना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने आम जनता के बीच सिटी में स्मार्ट लिखा पट्टी का वितरण किया। इस दौरान जिसने भी जनता कांग्रेस कार्यर्ताओं का समर्थन किया उसे आंदोलन उसका सीटी बजाकर स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष फारुक खान और प्रशांत त्रिपाठी की अगुवाई में सिवरेज परियोजना और स्मार्ट सिटी को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। सिटी में स्मार्ट लिखी पट्टी का आम जनता के बीच वितरण किया। इस दौरान जिसने भी सिवरेज का विरोध किया कार्यकर्ताओं ने सीटी बजाकर उसका स्वागत किया। इतना ही नहीं बल्कि उसे भी आंदोलन का हिस्सा बनाया।

               जोगी कांग्रेस के नेता बबला खान ने बताया कि संस्कारधानी की पहचान अब लगातार खत्म होती जा रही है। प्रदेश के लोगों ने अब बिलासपुर को कचराधानी कहना शुरू कर दिया है। पिछले आठ सालों से यहां विनाश का खेल हो रहा है। शहर की सभी सड़को में सिवरेज कम्पनी ने तालाब बना दिया है। सड़को में जगह-जगह अब बडे़ बड़े गढ्ढे निकल आए हैं।

                                धूल और गुबार के बीच बिलासपुर शहर गुम हो चुका है…पानी की विकराल समस्या से लोग जूझ रहे हैं। पाइप लाइन से पीने का गंदा पानी घरों में जा रहा है। बीमरों की संख्या दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ गयी है। छोटे बच्चो का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी लगातार मिल रही है। ऐसी स्थिति में स्मार्ट सिटी का झुनझुना पकड़ना लोगो की भावनाओं के साथ भद्दा मजाक है।

                                                          प्रदेश महामंत्री विकास दुबे और गजेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि देश के चुनिंदा शहरो में स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने का लोक लुभावन वादा केवल झूठा है। छत्तीसगढ़ के दो बड़े शहर रायपुर और बिलासपुर को स्मार्ट सिटी की रेस शामिल किया गया। लेकिन बिलासपुर शहर की जनता को कुछ हासिल नहीं हुआ। शहर की भोली भाली जनता की  गाढ़ी कमाई को सर्वे रिपोर्ट में झोंक दिया गया। परिणाम शून्य निकला।

                         संस्थापक सदस्य बंटी खान ने बताया की जनता की परेशानी को देखते हुए जनता कांग्रेस की युवा शाखा ने सिटी लेकर स्मार्ट लिखा टैग लगाकर जनता के सामने पेश किया है। जिसने आंदोलन का साथ दिया और स्मार्ट लिखे हुए सिटी को बजाकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।

       जनता कांग्रेस के अनूठे आंदोलन में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
close