राजनांदगांव नगर निगम को मिला बेस्ट प्रेक्टिस नेशनल अवार्ड

Shri Mi
2 Min Read
RJNDदीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय शहरी आजीविका मिशन द्वारा राजनांदगांव नगर पालिका निगम क्षेत्र में शहरी गरीब महिलाओं​ के उत्थान हेतु संचालित कार्य योजना को देश के सर्वोत्कृष्ट योजना के रूप में चयनित किया गया है।हुडको के स्थापना दिवस समारोह में राजधानी दिल्ली में राजनांदगांव नगर निगम को एक लाख रुपए  पारितोषित व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।राजनांदगांव सिटी मिशन मैनेजर सुषमा मिश्रा की टीम ने  इस योजना के तहत अभिनव पहल करते हुए डेढ़ बरस पहले 100 शहरी गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर​ बनाने का बीड़ा उठाया और कौशल प्रशिक्षण के जरिए इस मुकाम पर ला खड़ा किया कि बुनकरी व हस्तशिल्प की विलुप्त हो रही कला को आजिविका से जोड़ नये हाथों में पहुंचाकर देश के लिए मिसाल खड़ी कर दी।
                        देश भर के नगरीय निकायों में संचालित 4041 मिशन कार्यक्रमों​ को पीछे छोड़ कर राजनांदगांव नगर निगम ने देश भर का घ्यान आकृष्ट कराया है। राजनांदगांव की इन महिलाओं की मेहनत से कुटीर व पारंपरिक उद्योग के प्रोत्साहन को नया आयाम मिलेगा। राजधानी दिल्ली में राजनांदगांव नगर पालिका निगम के महापौर मधुसूदन यादव और कमिश्नर अश्विनी देवांगन 25 अप्रैल को रंगारंग समारोह में पुरस्कार प्राप्त करेंगे​।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close