महत्व नहीं कि..सुरक्षा में हमने क्या किया..पी.के.सरकार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

फोटो खान सुरक्षा १६ १ बिलासपुर—एसईसीएल सोहागपुर  क्षेत्र में ’’खान सुरक्षा पखवाड़ा 2016 मनाया गया।  समापन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि खान सुरक्षा सप्ताह महानिदेशक  धनवाद पी.के.सरकार ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि देश के विकास में एसईसीएल का अहम योगदान है। इस दिशा में अपार संभावनाएॅं है। लेकिन अभी भी बेहतर कार्य की संभावनाएं है। उन्होने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने सुरक्षा में क्या किया यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि महत्व इस बात की है कि हमें अभी क्या क्या करना और खना है ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बी.आर. रेड्डी ने की। सीएमडी ने कहा हमारा उद्देश्य सुरक्षित कोयला उत्पादन करना है। सुरक्षा को प्राथमिकता और शून्य दुर्घटना को लक्ष्य बनाना है। श्रमसंघ प्रतिनिधियों के सुझावों को अमल करने का प्रयास किया जाएगा । रेड्डी ने कहा कि सुरक्षा पखवाड़ा को सुरक्षा पर्व के रूप में मनाया जाता है। काम के दौरान सुरक्षा संबंधी नियम-कानूनों को ध्यान में रखने की बात सामने आती है। सुरक्षा के अनछुए पहलुओं की जानकारी मिलती है।

                      कार्यक्रम को निदेशक तकनीकी संचालन कुलदीप प्रसाद, उप महानिदेशक खान सुरक्षा साऊथ ईस्टन जोन राॅंची ए.के. सिन्हा, उप महानिदेशक खान सुरक्षा वेस्टर्न जोन नागपुर बी.पी. सिंह ने सुरक्षा पर अपने अनुभवों को साझा किया। श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।  श्रम संगठन प्रतिनिधियों ने सुरक्षा मानकों पर ध्यान देने के साथ खदानों का सुपरविज़न बढ़ाने को कहा।

               खान सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान एसईसीएल और निजी क्षेत्रों की खदानों ने प्रतियोगिता में भाग लिया । विजेताओं का अतिथियों ने उत्साहवर्धन के साथ सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन भी किया।

                                                                          अतिथियों ने स्वागत सत्कार के बाद स्टाल का निरीक्षणफोटो खान सुरक्षा १६ २ किया। स्वागत भाषण सोहागपुर क्षेत्र महाप्रबंधक डी.पी. तिवारी ने दिया।  कार्यक्र्रम से पहले कोयला खान श्रमिक शहीदों को श्रद्धांजली दी गयी। कोलइण्डिया कारपोरेट गीत बजाया गया । महाप्रबंधक खान सुरक्षा जितेन्द्र सिंह ने सुरक्षा प्रगति प्रतिवेदन का वाचन किया।

                       मौके पर विशिष्ट अतिथि निदेशक वित्त ए.पी. पण्डा, निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा, निदेशक तकनीकी संचालन कुलदीप प्रसाद, निदेशक तकनीकी योजना/परियोजना पी.के. सिन्हा, मुख्य सतर्कता अधिकारी ए.पी. लाभाने, उप महानिदेशक खान सुरक्षा साउथ ईस्टर्न जोन राॅंची ए.के. सिन्हा, उप महानिदेशक खान सुरक्षा वेस्टर्न जोन नागपुर बी.पी. सिंह, खान सुरक्षा प्रभारी बिलासपुर जोन एम.आर. मांडवे, खान सुरक्षा प्रभारी रायगढ़ जोन एस.के. मंडल, खान सुरक्षा प्रभारी जबलपुर जोन रामअभिलाष, नागपुर क्षेत्र के निदेशक खान सुरक्षा समेत क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबंधक/महाप्रबंधक, एरिया सेफ्टी आफिसर, पुरस्कृत प्रत्याशी, महिलाएॅं, श्रमसंघ प्रतिनिधिगण एवं विश्रामपुर क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

close