आधार लिंक नहीं होने पर 30 जून के बाद नहीं मिलेगा राशन

Shri Mi
2 Min Read

r_sangitaदुर्ग।दुर्ग कलेक्टर आर.शंगीता  ने सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली और राज्य सरकार के प्राथमिकता वाली योजनाअेां और कार्यक्रमों में प्रगति की समीक्षा की।कलेक्टर ने राशन कार्डों में आधार नम्बर लिंक कराने के कार्य को भी प्राथमिकता से लेते हुए 30 अपै्रल तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया।कलेक्टर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि आधार से लिंक नहीं होने पर 30 जून के बाद किसी को भी राशन नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड मंे उल्लिखत नामों में से कम से कम एक सदस्य का आधार लिंक तो अनिवार्य तौर से होना चाहिए। उन्हांेने आम जनता से भी सामने आकर आधार लिंक कराने की अपील की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              कलेक्टर ने जिला  प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत किश्त जारी करने के लिए जनपद सीईओ की अनुशंसा को गैर जरूरी बताया है।उन्होंने कहा कि अनुशंसा के नाम पर कुछ एडीईओ द्वारा हितग्राहियों से राशि वसूलने की शिकायत मिली है। उन्होंने जिला पंचायत के सीईओ को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने कहा कि भवन निर्माण की प्रगति के आधार पर तत्काल राशि जारी करनी चाहिए।

                           साथ ही कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के मिलिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। बताया गया कि सेलूद स्थित संग्रहण केन्द्र में अभी भी लगभग एक लाख 20 हजार क्विंटल धान भण्डारित है। उन्होंने 30 अप्रैल तक अनिवार्य तौर से इसके उठाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को भी इस पर निगरानी बढ़ाने को कहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close