शिक्षकों के साथ समन्वयक पर गिरी गाज.. राउत ने कहा एक-एक ईंट खरीदेंगे

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

gram bheramuda me loksuraj samadhan seevir (5) बिलासपुर— चिलचिलाती धूप में ग्रामीणों का हुजुम लोकसुराज समस्या समाधान शिविर में दिखाई दिया। प्रभारी सचिव एम.के.राउत ने भी धैर्य से समाधान और समस्याओं को सुना। लोगों के आक्रोश को भी देखा साथ ही उचित कार्रवाई करने को भी कहा। गर्मी कुछ इतनी थी कि जिन्दाबाद और मुर्दाबाद के नारे लगाने और सुराज अभियान में बाधा पहुचाने वालों के खिलाफ राउत ने पुलिस कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         कोटा विकासखण्ड के गाव पंचायत बहेरामुड़ा में प्रभारी सचिव ने लोकसुराज समस्या निवारण समिति बैठक की। शिविर में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। प्रभारी सचिव ने उपस्थित सभी लोगों का बारी बार से समस्याओं को सुना और निदान भी किया। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों ने एक एक कर समस्याओं के निवारण की जानकारी दी। निराकरण नहीं किये गए आवेदनों के बारे में भी बताया।

                              बहेरामुड़ा स्कूल में आयोजित निवारण शिविर में कलेक्टर अन्बलगंन पी.जिला पंचायत सीईओ जयप्रकाश मौर्य,एडिश्नल कलेक्टर कुंजाम समेत कई जनप्रतिनिधियों ने राउत के साथ मंच साझा किया। स्कूल मैदान में आयोजित निवारण शिविर में एक आवेदन देकर बच्चों ने बताया कि शिक्षक नियमित रूप से पढ़ाने नहीं आते हैं। जो शिक्षक हैं भी वे ठीक से पढ़ाते भी नहीं हैं। प्रभारी सचिव एम.के.राउत ने संकुल समन्यक के साथ ग्राम करवा मीडिल और प्रायमरी स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

                      शिविर में 10 गावों के आवेदन को शामिल किया गया था। सक्तीबहरा, कुरदर, बहेरामुड़ा, लूफा, उमरिया, उपका, कोनचरा, कुरूवार, मिट्ठु नवागांव, सोनपुरी के ग्रामीणों के आवेदनों का समाधान किया गया।  कलस्टर में 4 हजार से अधिक आवेदन मिले। 3 हजार  से अधिक आवेदनों का निराकरण किया गया है। प्रभारी सचिव ने बारी से बारी से ग्रामीणों के सामने सभी विभाग के अधिकारियों को बुलाया और आवेदन निराकरण की जानकारी मांगी।

                     राउत ने आंगनबाड़ी और स्कूलों में 14वें वित्त आयोग की राशि से शौचालय निर्माण कराने सरपंचों को निर्देश दिया। राउत ने कहा कि शिक्षिक अपने कर्तव्यों का सही तरीके पालन करें। मिडिल स्कूल करवा के उच्च वर्ग शिक्षक राजेश कुमार मिश्रा, शिक्षक पंचायत राजेन्द्र पाण्डेय, सहायक शिक्षक पंचायत दीनदयाल ओट्टी प्रर्मिला यादव, अर्चना आनंद और संकुल समन्वयक टेंगनमाड़ा संतोष श्रीवास का वेतन रोकने का आदेश दिया। gram bheramuda me loksuraj samadhan seevir (3)(1)

            कलेक्टर ने बताया कि राशन कार्ड ग्राम पंचायतों की अनुशंसा पर ही बनाए जाते हैं। सचिव ने सभी ग्रामों में पेयजल समस्या पर विशेष ध्यान देने को कहा। पीएमजीएसवाय सड़कों का निरीक्षण करने और आवश्यकतानुसार मरम्मत का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत पर राउत ने कहा कि पात्र हितग्राही मकान निर्माण सामाग्री टेण्डर से लेने को बाध्य नहीं है। लोग  भ्रम में ना रहें कि किसी अपात्र को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। राउत ने स्वच्छता अभियान प्रगति की भी जानकारी ली। सभी को शौचालय उपयोग करने को कहा।

ओडीएफ की बेहतर स्थिति

सीजी वाल के एक सवाल के जवाब में एम.के.राउत ने बताया कि कोटा क्षेत्र में ओडीएफ की स्थिति ठीक कही जा सकती है। शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। ओडीएफ निर्माण में मेटेरियल का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। बैंकों में नोट नहीं है। राउत ने बताया कि हम लोग जानबूझकर शौचालय निर्माण का भुगतान देर से कर रहे हैं। इसकी कई वजह है। शौचालय निर्माण के लिए यह जरूरी भी है।

एक सवाल के जवाब में राउत ने बताया कि आवास निर्माण में करोड़ों ईटें लगेंगे। जबकि इतनी ईंटों की सप्लाई मुश्किल है। यदि कोई ईट बनाता है तो उसकी एक एक ईंट खरीदने को हम तैयार हैं। छोटी बड़ी सभी इकाइयों से हम ईंट लेंगे। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी से संपर्क करें। साथ ही निर्माण में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जाए।

Share This Article
close